{"_id":"67821d4b142613e7bf0bb492","slug":"dowry-harassment-report-filed-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज, आरोप पति के अन्य महिला से संबंध का विरोध किया तो पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज, आरोप पति के अन्य महिला से संबंध का विरोध किया तो पीटा
Sat, 11 Jan 2025 12:57 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 11 Jan 2025 12:57 PM IST
सार
आरोप है कि पति के किसी अन्य महिला से संबंध हैं। उसने विरोध किया तो पति ने बेरहमी से पीटते हुए गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा जिले के जगनेर थाना क्षेत्र के गांव नगला ग्यासी निवासी निशा पुत्री मुकेश कुमार ने पुलिस अधीक्षक के आदेश पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
रिपोर्ट गांव लालगढ़ी निवासी पति रोहित पुत्र उमेशचंद्र, ददिया सास, देवर विकास, चचेरा देवर सचिन पुत्र रमेश, पवन पुत्र रमेश, ननदोई संजू, ननद रीना पत्नी संजू, चचिया ससुर सहित कुल 10 लोगों को नामजद किया गया है। रिपोर्ट में निशा ने कहा है कि उसका विवाह नौ मार्च 2023 को रोहित निवासी लालगढ़ी थाना सादाबाद के साथ आगरा में हुआ था।
विज्ञापन
विवाह में माता-पिता ने करीब 12 लाख रुपये खर्च किए थे। दहेज से ससुराल वाले खुश नहीं थे और शादी के समय से ही अतिरिक्त दहेज में बुलट मोटरसाइकिल की मांग को लेकर उसको पीटने लगे और शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने लगे।
विज्ञापन
आरोप है कि पति के किसी अन्य महिला से संबंध हैं। उसने विरोध किया तो पति ने बेरहमी से पीटते हुए गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। जब वह अपने माता-पिता के साथ मायके आ रही थी तो ससुरालीजनों ने उसे गांव जैतई से थोड़ी दूर रास्ते में घेर लिया और पीटा। इसकी सूचना पिता ने 112 नंबर पर दी तो ससुरालीजन मौके से भाग गए।