{"_id":"6665bfc3db24a1f61701a976","slug":"dowry-harassment-case-registered-against-five-including-husband-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: विवाहिता से मारपीट, गर्भपात कराया, पति सहित पांच के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: विवाहिता से मारपीट, गर्भपात कराया, पति सहित पांच के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज
Sun, 09 Jun 2024 08:14 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 09 Jun 2024 08:14 PM IST
सार
विवाहिता ने कहा कि शादी में उसके पिता ने क्षमता से अधिक खर्च किया था, लेकिन ससुरालीजन इससे खुश नहीं थे। सास, पति, जेठ, ससुर, मुमानी (खुर्शीद) तंज कसते थे। मायके से पांच लाख रुपये और लाने के लिए कहते थे। आरोप है कि मारपीट कर गर्भपात भी कर दिया और घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
मुकदमा दर्ज।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विवाहिता ने कोतवाली हाथरस जंक्शन में पति सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग करते हैं। मारपीट और उत्पीड़न करते हैं।
विज्ञापन
अलीगढ़ जिले के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के जौहरीबाग निवासी शीबा पुत्री शमशाद की शादी वेद पुत्र साबुद्दीन निवासी कस्बा मेंडू के साथ हुई थी। विवाहिता ने कोतवाली हाथरस जंक्शन में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि शादी में उसके पिता ने क्षमता से अधिक खर्च किया था, लेकिन ससुरालीजन इससे खुश नहीं थे। आरोप है कि सास शाहजहां, पति जावेद, जेठ रहीस, ससुर साबुद्दीन, मुमानी (खुर्शीद) तंज कसते थे।
विज्ञापन
मायके से पांच लाख रुपये और लाने के लिए कहते थे। पीड़िता ने बताया कि ससुराल वाले घर से निकालने की धमकी देते थे, मारपीट करते थे। आरोप है कि मारपीट कर गर्भपात भी कर दिया। मारपीट कर घर से निकाल दिया। तहरीर पर पुलिस ने पति सहित पांच पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन