फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Dogs attacked two girls, one seriously injured

Hathras News: कुत्तों ने दो बच्चियों पर किया हमला, एक गंभीर

Fri, 28 Feb 2025 01:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 28 Feb 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Dogs attacked two girls, one seriously injured
शहर की कृष्णा अपार्टमेंट कॉलोनी में दो बच्चियों पर कुत्तों ने हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। एक बच्ची को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर किया गया है। इस घटना से इलाके के लोगों में दहशत है।
विज्ञापन




कृष्णा अपार्टमेंट कॉलोनी निवासी दानवीर की पुत्री अवंतिका बृहस्पतिवार की दोपहर को अपनी बहन के साथ दुकान से लॉलीपॉप लेने जा रही थी। उसी समय 10 से 12 कुत्तों के झुंड ने दोनों पर हमला कर दिया और उनको बुरी तरह काटकर घायल कर दिया। उनके चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पहुंचे पड़ोसियों और परिवार के लोगों ने उन्हें बचाया। दोनों को बागला जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन




अवंतिका की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। इस घटना के बाद लोगों में कुत्तों की दहशत इस कदर बढ़ गई है कि वह लाठियां लेकर ही रास्ते से आ-जा रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन






एक माह में 1500 लोगों को कुत्तों ने काटा
जिले में कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। पिछले एक माह में जिले में करीब 1500 लोगों को कुत्तों ने काटा है। जिले के अस्पतालों में हर रोज कुत्तों के शिकार करीब 50 लोग पहुंच रहे हैं। इन्फेक्शन रोकने के लिए यह लोग इंजेक्शन लगवा रहे हैं। माना जा रहा है कि मौसम में बदलाव के चलते कुत्ते कहीं अधिक खूंखार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed