{"_id":"69a20bd8272537d98b09389a","slug":"dog-bites-child-and-leaves-him-bleeding-hathras-news-c-259-1-ssn1001-102669-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: कुत्ते ने बच्चे को काटकर किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: कुत्ते ने बच्चे को काटकर किया लहूलुहान
Sat, 28 Feb 2026 02:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 28 Feb 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
कुत्ते का शिकार मासूम। संवाद
- फोटो : samvad
क्षेत्र के गांव नदौना में एक 11 साल के बच्चे पर एक पालतू कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे को बुरी तरह घायल कर दिया। परिजन आनन-फानन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।
गांव नदौना निवासी 11 वर्षीय करन पुत्र ओमप्रकाश शुक्रवार को अपने घर से खेलने के लिए बाहर निकला ही था। इस दौरान कुत्ता अचानक उस पर हमलावर हो गया। कुत्ते ने करन के हाथ और पैर पर बुरी तरह काट लिया। करन की चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग और आस पड़ोसी मौके पर पहुंचे।
इन लोगों ने करन को बड़ी मुश्किल से कुत्ते से छुड़ाया। तब तक करन काफी लहूलुहान हो चुका था। परिजनों ने तुरंत घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां उसका उपचार किया गया। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर पंकज ने बताया कि इस मौसम में कुत्ते अक्सर खूंखार हो जाते हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को कुत्तों से दूर रखें और उनका ध्यान रखें।