{"_id":"6442870dd7645ea5990a00b4","slug":"dog-attacked-woman-in-hathras-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dog attack: हाथरस में बढ़ा कुत्तों का आतंक, बच्चे को ढूंढने जा रही महिला पर किया हमला, हुई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dog attack: हाथरस में बढ़ा कुत्तों का आतंक, बच्चे को ढूंढने जा रही महिला पर किया हमला, हुई घायल
Fri, 21 Apr 2023 06:22 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 21 Apr 2023 06:22 PM IST
सार
थाना चंदपा क्षेत्र के मीतई निवाासी मीरा देवी पत्नी रामलखन अपने बच्चे को ढूंढने जा रही थी। रास्ते में आवारा कुत्ते ने उस पर हमला बोल दिया। हमले में वह बुरी तरह से घायल हो गई।
विज्ञापन
कुत्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हाथरस में कुत्ते खूंखार हो रहे हैं। यह कुत्ते लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। शुक्रवार को थाना चंदपा क्षेत्र के मीतई में अपने बच्चे को ढूंढने जा रही एक महिला पर रास्ते में खड़े कुत्ते ने हमला कर दिया। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्प्ताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया।
विज्ञापन
थाना चंदपा क्षेत्र के मीतई निवाासी मीरा देवी पत्नी रामलखन अपने बच्चे को ढूंढने जा रही थी। रास्ते में आवारा कुत्ते ने उस पर हमला बोल दिया। हमले में वह बुरी तरह से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने डंडों से कुत्ते को भगाया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजन घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सक उसके उपचार में जुट गए।
विज्ञापन
हाथरस में कुत्तों का आतंक इस कदर है कि अब किसी भी रास्ते से गुजरना खतरे से खाली नहीं है। कुत्ते गलियों में इधर-उधर घूमते रहते हैं। रास्ते से गुजरने वाले लोगों पर कुत्ते हमलावर हो जाते हैं और उनको अपना शिकार बना लेते हैं। जिला अस्पताल में रोजाना काफी लोग कुत्ता काटे के इंजेक्शन एआरवी लगवाने के लिए आते हैं। पहले भी कुत्तों के हमले की कई घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन