फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Doctor who threatened to summon DM and PM removed.

Hathras News: डीएम, सीएम को बुलाने की धमकी देने वाले डॉक्टर हटाए

Sat, 09 May 2026 02:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 09 May 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Doctor who threatened to summon DM and PM removed.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहपऊ पर चिकित्सक डाॅ. विनीत सक्सेना व एक व्यक्ति के बीच हुई कहासुनी का वीडियो वायरल होने के मामले में सीएमओ डाॅ. राजीव रॉय ने जांच बैठा दी है। सीएमओ ने डाॅ. सक्सेना को मुरसान सीएचसी से अटैच कर दिया है।
विज्ञापन




बुधवार को सहपऊ पुलिस ने रिंकू सिंह निवासी गांव कोंकना के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की थी। पुलिस दोपहर बाद रिंकू का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के लिए सीएचसी पर पहुंची थी। यहां परीक्षण न होने पर रिंकू के भाई हरेंद्र सिंह व तैनात चिकित्सक डाॅ. विनीत सक्सेना के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन




हरेंद्र का आरोप था कि चिकित्सक कमरे में आराम कर रहे थे और परीक्षण की कहने पर अभद्रता करने लगे। वीडियो में चिकित्सक ने कहा कि चाहे डीएम को बुला लो या सीएम को, वे अब परीक्षण नहीं करेंगे। हंगामे की जानकारी पर सीएचसी प्रभारी ने दूसरे चिकित्सक को भेजा था, जिसके बाद परीक्षण हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन




डाॅ. सक्सेना की तैनाती प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आरती पर थी। घटना वाले दिन उनकी ड्यूटी सीएचसी पर लगाई गई थी। वीडियो वायरल होने पर सीएमओ ने उन्हें मुरसान सीएचसी से अटैच कर दिया है। सीएमओ ने बताया कि मामला गंभीर है। प्रकरण में सीएमएस डाॅ. सूर्यप्रकाश की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है। टीम में एसीएमओ डाॅ. मधुर व डिप्टी सीएमओ डाॅ. आरएन सिंह भी हैं। प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed