फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   doctor physical abuse, nurse commits suicide

Hathras: डॉक्टर के शारीरिक शोषण से परेशान नर्स ने की आत्महत्या, आगरा के अस्पताल संचालक पर रिपोर्ट दर्ज

Tue, 18 Feb 2025 10:01 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 18 Feb 2025 10:01 PM IST
सार

जीएनएम छात्रा को डॉक्टर ने नौकरी दी। आरोप हैं कि डॉक्टर उससे शादी करने को तैयार था, शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध स्थापित कर लिए। दोनों छह माह से लिव इन रिलेशनशिप में एक ही छत के नीचे रह रहे थे। डॉक्टर ने दिसंबर 2024 में शालू से शादी करने का आश्वासन दिया था।

विज्ञापन
doctor physical abuse, nurse commits suicide
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सादाबाद कस्बे के मोहल्ला कैथवाला निवासी धर्मपाल सिंह ने न्यायालय के आदेश पर सादाबाद कोतवाली में रामकिशन हॉस्पिटल कालिंदी बिहार न्यू आगरा निवासी डॉ. अभिषेक चौहान के खिलाफ बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


इस रिपोर्ट में बताया गया है कि उसकी 23 वर्षीय बेटी शालू श्रीराम स्कूल ऑफ नर्सिंग हाथरस से जीएनएम (जनरल नर्सिंग एवं मिडवाइफ) का कोर्स कर रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात नामजद डॉक्टर से हुई, जो कालिंदी बिहार आगरा में अस्पताल संचालित करता है। उसने पुत्री को 10 हजार रुपये प्रतिमाह के वेतन पर नौकरी दी। पुत्री आगरा में किराए का कमरा लेकर रहती थी। दिन में पढ़ती थी और रात में नर्स के रूप में ड्यूटी देती थी। 
विज्ञापन


उक्त डॉक्टर उससे शादी करने को तैयार था, शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध स्थापित कर लिए। दोनों छह माह से लिव इन रिलेशनशिप में एक ही छत के नीचे रह रहे थे। डॉक्टर ने दिसंबर 2024 में शालू से शादी करने का आश्वासन दिया था। छह सितंबर को दोपहर तीन बजे जब उसकी बेटी आगरा से आई तो उसकी तबीयत खराब थी। वह उसे लेकर आगरा गए, जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब पुत्री का फोन चेक किया गया तो पता चला कि उक्त नामजद डॉक्टर ने उसकी पुत्री को आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया है। शालू ने मृत्यु से एक हफ्ते पहले उन्हें बताया था कि अब डॉक्टर उससे शादी करने से इन्कार कर रहा है, जबकि उसने उसका शारीरिक व मानसिक शोषण किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed