फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Do not run after the meter even, the fixed charge is to be paid.

मीटर लगने के बाद भी नहीं दौड़ा करंट, देना पड़ रहा फिक्स चार्ज

Mon, 20 May 2019 01:02 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Mon, 20 May 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
Do not run after the meter even, the fixed charge is to be paid.
electric meter
जिले के कई गांवों के लोग मीटर लगने के बाद आज भी फिक्स चार्ज के हिसाब से बिजली का बिल दे रहे हैं। क्योंकि बिजली महकमे की लापरवाही से के चलते करीब पांच हजार मीटरों में करंट नहीं दौड़ा है। इसे लेकर उपभोक्ता खासे परेशान हैं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 62 बिजलीघरों के जरिये करीब डेढ़ लाख लोगों को बिजली सप्लाई दी जाती है। शहरों के बाद देहात में एक कंपनी को मीटर लगाने का ठेका दिया गया है। जिसने जिले में करीब 70 हजार मीटर अब तक लगाएं है। मीटर लगाने का काम जारी है। खास बात यह है कि जिले के कई गांवों में इस कंपनी ने करीब पांच हजार मीटर लगाने के बाद करंट प्रवाहित नहीं किया।
विज्ञापन


इस कारण ये मीटर शोपीस बने हुए हैं। ग्रामीण उपभोक्ता मीटर की बजाय महीनों बाद चार सौ से पांच सौ रुपये का फिक्स चार्ज के हिसाब से बिजली बिल दे रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि कोई उनके मीटर की लाइन से जोड़ने नहीं आया है्
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में अधीक्षण अभियंता प्रदीप अग्रवाल का कहना है कि जिन मीटरों में करंट प्रवाहित नहीं हुआ।, उनको चालू करने के लिए कार्यदायी संस्था से कहा गया है। जल्द मीटर चालू किए जाएंगे। उपभोक्ताओं से मीटर के हिसाब से बिल लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed