फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   DM visited electric office, many officer were absent

डीएम ने किया बिजली दफ्तर का निरीक्षण, अधिकांश कर्मचारी मिले गायब

Mon, 31 Aug 2020 10:33 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
DM visited electric office, many officer were absent
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने सोमवार को ओढ़पुरा स्थित बिजली दफ्तर और कार्यशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान काफी कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इन सभी कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है और वेतन रोका गया है।

डीएम को बिजली महकमे की आए दिन शिकायतें प्राप्त हो रही थी। इसको ध्यान में रखते हुए सोमवार की सुबह 10:15 बजे वह ओढ़पुरा स्थित बिजली कार्यालय पहुंच गए। कार्यालय में पहुंचने के साथ मौजूद कर्मियों में खलबली मच गई। डीएम ने खंड प्रथम, खंड द्वितीय, अधीक्षण अभियंता कार्यालय के अलावा परीक्षण खंड और कार्यशाला का निरीक्षण किया। काफी संख्या में कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए। इस पर डीएम का पारा चढ़ गया। डीएम ने अनुपस्थित कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा है। अधीक्षण अभियंता कार्यालय में 11 कर्मी नदारद मिले। खंड प्रथम में एक दर्जन कर्मी गैरहाजिर मिले। खंड द्वितीय में 15 कर्मी गैरहाजिर मिले। परीक्षण खंड में अधिशासी अभियंता सहित सभी कर्मचारी नदारद थे। कार्यशाला में भी आधा दर्जन से अधिक कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed