फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Dm angree on bad work process

विभिन्न कार्यक्रमों में कम प्रगति पर डीएम ने जताई नाराजगी

Tue, 23 Jun 2020 12:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Dm angree on bad work process
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित जिला स्वास्थ्य समिति एवं लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने बैठक की। बैठक में डीएम को कोविड-19 के नोडल अधिकारी ने भी जानकारी उपलब्ध कराई।
डीएम ने मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत संचालित जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, परिवार कल्याण कार्यक्रम, नियमित टीकाकरण कार्यक्रम, राष्ट्रीय अंधता निवारण, पुनरीक्षित राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम, पीसीपीएनडीटी कार्यक्रम, राष्ट्रीय वैक्टर वार्न डीजिज कंट्रोल कार्यक्रम आदि कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अल्ट्रासाउंड, पैथोलॉजी तथा एक्सरे मुरसान, सहपऊ में कम होने पर नाराजगी जाहिर की। जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित किए जा रहे टीकाकरण कार्यक्रम में तेजी लाने की निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि टीकाकरण से एक भी बच्चा तथा गर्भवती महिलाएं छूटनी नहीं चाहिए। जननी सुरक्षा योजना में माह मई तक महौं तथा सहपऊ में प्रसव की प्रगति कम होने पर नाराजगी जाहिर की। जननी सुरक्षा में आशा का भुगतान संतोष जनक न होने पर अप्रसन्नता व्यक्त की। बैठक में कोरोना वायरस के लिए नामित किए नोडल अधिकारी ने बताया कि जनपद में वर्तमान में 630 टीमों के द्वारा 55454 घरों का सर्वे किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि हमारी टीमों द्वारा एक दिन में लगभग 100 घरों का सर्वे किया जाता है। जिलाधिकारी ने प्रॉपर तरीके से कार्य योजना तैयार करते हुए टीमों द्वारा कि जा रहे सर्वे की रिपोर्ट प्रतिदिन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed