{"_id":"6479e26c24e29e581f0d4c1d","slug":"dividend-of-distribution-of-food-grains-directly-reach-the-account-of-kotdars-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: कोटेदारों के खाते में सीधे पहुंचेगा खाद्यान्न वितरण का लाभांश, प्रति क्विंटल मिलता है 90 रुपए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: कोटेदारों के खाते में सीधे पहुंचेगा खाद्यान्न वितरण का लाभांश, प्रति क्विंटल मिलता है 90 रुपए
Fri, 02 Jun 2023 06:07 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 02 Jun 2023 06:07 PM IST
सार
एक जून को कोटेदारों के खाते में नवंबर माह का लाभांश हस्तातंरित कर दिया गया है। जल्दी ही कोटेदारों को अवशेष लाभांश का भी भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
राशन की दुकान
- फोटो : istock
विस्तार
हाथरस जिले के कोटेदारों का खाद्यान्न वितरण का लाभांश अब सीधे खातों में जारी किया जा रहा है। शासन द्वारा पिछले कुछ महीनों से इस पर कार्य किया जा रहा था। इस प्रक्रिया के तहत जनपद के कोटेदारों को माह नवंबर 2022 का लाभांश खातों में भेज दिया गया है। विभाग द्वारा विगत दो माह से इस प्रक्रिया को अमलीजामा पहनाने की कार्रवाई चल रही थी।
विज्ञापन
सरकारी खाद्यान्न वितरण पर कोटेदारों को विभाग द्वारा लाभांश दिया जाता है। यह लाभांश 90 रुपए प्रति क्विंटल दिया जाता है। कोटेदारों को खाद्यान्न वितरण के बाद लाभांश लेने के लिए काफी कागजी कार्रवाई करनी पड़ती थी। इससे कोटेदारों को मिलने वाला लाभांश महीनों बाद मिल पाता था। कोटेदारों द्वारा शासन को इस समस्या से कई बार अवगत कराया। शासन ने कोटेदारों की इस समस्या पर गंभीरता से लेते हुए ऑनलाइन लाभांश विक्रेताओं के खाते में भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
जिले में इसे लेकर विभाग ने कोटेदारों के खातों की जानकारी, रीयल टाइम बिक्री आदि की जानकारी जुटानी शुरू कर दी। सारी प्रक्रिया पूर्ण होते ही विभाग ने कोटेदारों के खाते में माह नवंबर 2022 का लाभांश हस्तांतरित कर दिया। जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुवराज यादव ने बताया कि एक जून को कोटेदारों के खाते में नवंबर माह का लाभांश हस्तातंरित कर दिया गया है। जल्दी ही कोटेदारों को अवशेष लाभांश का भी भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन