{"_id":"5d1cf2c58ebc3e3ca626ece0","slug":"district-panchayat-chairman-s-immediate-handover-to-dm-hathras-news-ali2074442156","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत अध्यक्ष का जिम्मा फिलहाल डीएम के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत अध्यक्ष का जिम्मा फिलहाल डीएम के हवाले
विज्ञापन

शासन ने जारी किया आदेश, अब कुछ नेताओं को चुनावी कार्यक्रम का इंतजार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओमवती यादव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद शासन ने जिला पंचायत अध्यक्ष का जिम्मा फिलहाल डीएम को सौंप दिया है। इस आशय का आदेश शासन से यहां जिला मुख्यालय पर आ गया है।
उल्लेखनीय है कि 22 जून को तत्कालीन जिला पंचायत अध्यक्ष ओमवती यादव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हुआ था। ओमवती यादव के खिलाफ 25 में से 16 सदस्यों ने मतदान किया था। इस पूरी प्रकिया की आख्या जिला प्रशासन ने शासन को भेज दी थी।
तब से यह अनुमान लगाया जा रहा था कि तत्कालिक तौर पर शासन जिला पंचायत अध्यक्ष पद का दायित्व डीएम को सौंप देगा और नए सिरे से अधिसूचना जारी कर अध्यक्ष पद का चुनाव कराया जाएगा। अब विशेष सचिव उत्तर प्रदेश शासन ने बृजनंदन लाल की ओर से आए आदेश में यह कहा गया है कि उत्तर प्रदेश क्षेत्र पंचायत का जिला पंचायत अधिनियम 1961 की धारा 21 (क) में उल्लेखित व्यवस्था के अनुसार शासन के अग्रिम आदेश तक अध्यक्ष जिला पंचायत की शक्तियां तथा कृत्यों के प्रयोग और संपादन के लिए डीएम हाथरस को अधिकृत किए जाने की राज्यपाल स्वीकृति प्रदान करते हैं। माना जा रहा है कि अब जल्द ही चुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो जाएगी। इसका यहां के कुछ नेताओं को बेसब्री से इंतजार है।