फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   District hospital reopens after holidays; systems in disarray.

Hathras News: अवकाश के बाद खुला जिला अस्पताल, व्यवस्थाएं ध्वस्त

Tue, 14 Jul 2026 02:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 14 Jul 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
District hospital reopens after holidays; systems in disarray.
बागला जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की भीड़। संवाद - फोटो : Samvad
अवकाश के बाद सोमवार को जैसे ही जिला अस्पताल खुला, मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। इलाज की उम्मीद में पहुंचे मरीजों को सबसे पहले पर्चा काउंटर पर ही अव्यवस्थाओं से जूझना पड़ा। पर्चा बनने में हो रही देरी के कारण काउंटर पर लंबी लाइन लग गई। सोमवार को 2800 अधिक मरीज परामर्श के लिए जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन


अस्पताल परिसर में ऑनलाइन पर्चा बनाने के लिए तीन काउंटर बनाए गए हैं, लेकिन कर्मचारियों की धीमी रफ्तार व ऑनलाइन पर्चा व्यवस्था के कारण मरीजों की कतारें लंबी होती चली गईं। सुबह से ही स्थिति इतनी खराब हो गई कि लाइनें पर्चा काउंटर से निकलकर अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर तक पहुंच गईं।
विज्ञापन


मौसम में अचानक आई नमी और उमस के कारण इन दिनों संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ओपीडी में पहुंच रहे मरीजों में सबसे ज्यादा संख्या पेट में इंफेक्शन, डायरिया, उल्टी-दस्त और त्वचा संबंधी (दाद, खाज, खुजली और रैशेज) रोगों के पीड़ितों की है। फिजिशियन डाॅ. अवधेश कुमार ने बताया कि नमी वाले मौसम में बैक्टीरिया और फंगस तेजी से पनपते हैं, जिससे लोग आसानी से बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंप्यूटर ऑपरेटर मिलें तो बने बात

एबीडीएम के अंतर्गत शत-प्रतिशत ऑनलाइन पर्चे बनाए जा रहे हैं, लेकिन शासन से अभी तक ऑपरेटर नहीं मिले हैं। योजना के ठीक से क्रियान्वयन के लिए पांच ऑपरेटर मिलने हैं, लेकिन अभी तक उनका दूर-दूर तक कुछ पता नहीं।



सुबह अचानक भीड़ बढ़ने के कारण पर्चा काउंटर पर लाइन लग गई थी। पर्चा काउंटर पर स्टाफ बढ़ाया गया है। सुबह 10 बजे के बाद स्थिति सामान्य हो गई थी। मरीजों को किसी तरह की परेशानी नहीं हुई।
डॉ. सूर्यप्रकाश, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed