फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   District got 11th position in graded learning

ग्रेडेड लर्निंग में जिले को प्रदेश में 11वां स्थान मिला

Fri, 31 May 2019 12:33 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Fri, 31 May 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
District got 11th position in graded learning
बीआरसी हतीसा में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षिका को सम्मानित करते अतिथि। - फोटो : अमर उजाला
हाथरस। ग्रेडेड लर्निंग कार्यक्रम मिशन कायाकल्प की समीक्षा बैठक बीआरसी हतीसा पर एडी बेसिक की अध्यक्षता में हुई। कार्यक्रम में जिले के प्रदेश में 11वें स्थान पर रहने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम को गति प्रदान करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


गुरुवार को ग्रेडेड लर्निंग कार्यक्रम मिशन कायाकल्प की समीक्षा बैठक मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक इंद्र प्रकाश सिंह सोलंकी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें सभी खंड शिक्षा अधिकारी, समस्त बीआरपी, डीआरपी भी शामिल हुए। जिला रिसोर्स पर्सन अश्विनी कुमार द्वारा ग्रेडेड लर्निंग कार्यक्रम के जनपद स्तर के आंकड़े प्रस्तुत किए। जनपद स्तर एवं ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण आयोजित करने में जनपद का प्रदेश स्तर पर सातवां स्थान है। कक्षा एक से दो की प्रोग्रेस रिपोर्ट में जनपद ने प्रदेश स्तर पर छठवें स्थान एवं तीन से पांचवीं तक की की प्रोग्रेस रिपोर्ट में जनपद ने प्रदेश स्तर पर 11वां स्थान प्राप्त किया है। लखनऊ से पधारे एमएमई के इंचार्ज संजय प्रजापति द्वारा अध्यापकों द्वारा भेजे जा रहे डाटा में आ रही कमियों के बारे में बताया और प्रदेश स्तर पर जनपद की स्थिति के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन


अधिकारियों ने किए अपने अनुभव साझा
समीक्षा बैठक में एडी द्वारा समस्त बीआरपी की उपस्थिति का जायजा लिया। बीआरपी तथा खंड शिक्षा अधिकारियों ने अपने-अपने विकास खंड में चलाए गए कार्यक्रम के अनुभव साझा किए। साथ ही बच्चों के साथ किए जा रहे शिक्षण कार्यक्रम में नए प्रयोगों पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक शिक्षिका होंगे सम्मानित
एडी ने कहा कि जो अध्यापक विकास खंड स्तर पर सक्रिय हैं। उनकी एक टीम बनाकर कार्यक्रम को गति प्रदान की जाए, जिससे आगामी सत्र में जिला प्रथम स्थान प्राप्त कर सके। जिन अध्यापकों द्वारा कार्यक्रम में अच्छा काम किया गया है, उनको जनपद स्तर पर बुलाकर 15 अगस्त 2019 को बीएसए पुरस्कृत करें।

रुचि नहीं लेने वालों का स्पष्टीकरण होगा तलब
जिन शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा ग्रेडेड लर्निंग कार्यक्रम में रुचि नहीं ली गई या उनकी प्रोग्रेस रिपोर्ट अच्छी नहीं है, ऐसे अध्यापकों से स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा। एडी इंद्र प्रकाश सोलंकी ने कहा कि आगामी सत्र में कार्यक्रम को और बेहतर बनाने के लिए इसमें न्याय पंचायत प्रभारी को भी सम्मिलित करते हुए उनकी जिम्मेदारी सौंपी जाए।

अध्यापकों को स्वयं समझनी होगी जिम्मेदारी
एडी ने कहा कि प्रथम संस्था के सदस्य हर वक्त हमारे साथ नहीं रह सकते। अत: अध्यापकों को खुद आगे बढ़कर स्वयं इसकी जिम्मेदारी उठानी पड़ेगी, ताकि वह बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान कर सकें, क्योंकि शिक्षा प्रदान करना एक पुण्य का कार्य है।

उत्कृष्ट विद्यालयों के शिक्षक सम्मानित
राज्य स्तर से आई टीम द्वारा विगत माह किए गए निरीक्षण के दौरान पांच विद्यालयों को उत्कृष्ट पाया गया था। इन स्कूलों के शिक्षकों को एडी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में सहयोग करने के लिए एवं उचित निर्देशन के लिए समस्त बीआरपी एबीएसए, डीसी को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट विद्यालयों की सूची में प्राथमिक विद्यालय गिजरौली, प्राथमिक विद्यालय नगला मोंठा, प्राथमिक विद्यालय हाथरस जंक्शन, प्राथमिक विद्यालय समामई, प्राथमिक विद्यालय दयालपुर के नाम शामिल है।


समीक्षा बैठक में यह रहे मौजूद
बैठक में बीएसए हरीशचंद्र, एबीएसए नंदित गुप्ता, सुबोध कुमार पाठक, पवन कुमारी, अखिलेश यादव, पोप सिंह, बीएन देवरिया, जिला समन्वयक एसएन सिंह, प्रथम संस्था के मंडल कोऑर्डिनेटर राजेश दुबे, जिला समन्वयक वरुण शर्मा, विवेक यादव एवं आशीष सिंह, बीआरपी रमेश चौधरी, रविकांत मिश्रा, अरविंद चतुर्वेदी, विमल कुमार, नीलम सिंह, उमेश शर्मा, माधव उपाध्याय, उमेश कुमार सारस्वत, ओमवती गुप्ता, हेमलता गुप्ता, जीतेश उपाध्याय, अखिलेश, अंबेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed