{"_id":"596fa2324f1c1b5b5d8b45e3","slug":"disloyalty-over-disorder-boycott-of-studies","type":"story","status":"publish","title_hn":"अव्यवस्थाओं पर फूटा आक्रोश, पढ़ाई का बहिष्कार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अव्यवस्थाओं पर फूटा आक्रोश, पढ़ाई का बहिष्कार
अमर उजाला ब्यूरो सिकंदराराऊ (हाथरस)।
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहर नवोदय विद्यालय अगसौली में बिजली, पानी और खाने के हालात बेहद खराब हैं। कई माह से अव्यवस्थाओं की मार झेल रहे विद्यार्थियों का आक्रोश बुधवार को फूट पड़ा। छात्र-छात्राओं ने कक्षाओं का बहिष्कार कर दिया और जमकर हंगामा काटा। कई घंटे तक नारेबाजी और प्रदर्शन किया।
सूचना पर एसडीएम और अन्य अधिकारी पहुंचे और उन्होंने जैसे-तैसे समझाबुझाकर उन्हें शांत किया। तब कहीं जाकर छात्र-छात्राओं ने खाना खाया।
विद्यार्थियों ने बताया कि वह रात्रि 12 बजे तक हॉस्टल में पढ़ाई करते हैं, लेकिन रात्रि 8 बजे से 12 बजे तक बिजली नहीं आती। जेनरेटर तो है लेकिन वह काफी पुराना है। लोड नहीं ले पाता। पहले बाहर से जेनरेटर मंगाया जाता था, लेकिन अब वो भी आना बंद है।
छात्राओं के हॉस्टल में 4 नल हैं, इनमें से दो खराब हैं तथा एक का पानी गंदा है। बचा हुआ एक नल भी काफी कम पानी देता है। यही हाल छात्रों के हॉस्टल का है। मैस में एक आरओ लगा है लेकिन उससे पानी भरने पर प्रतिबंध है। स्कूल में काफी समय से सफाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
नहाने और कपड़े धोने के लिए आने वाला पानी भी खराब है। वहीं मैदान में लंबी-लंबी घास उग आई है। पानी और घास के कारण कई विद्यार्थियों को खुजली हो गई है। उपचार के लिए चिकित्सक की भी व्यवस्था नहीं है।
विकासकार्यों के लिए बजट काफी कम हो गया है। बिजली का नया एस्टीमेट स्वीकृति के लिये दिल्ली भेजा गया है। वाटर लेबल लगातार नीचे जाने के कारण नल पानी छोड़ रहे हैं। नए बोरिंग कराए गए हैं, उनके चालू होते ही पानी की समस्या दूर हो जाएगी। जेनरेटर काफी काफी पुराना होने के कारण लोड नहीं ले पाता। उसका भी इंतजाम किया जाएगा।
रेखा शर्मा, कार्यवाहक प्रधानाचार्या
मामला संज्ञान में आ गया है। स्कूल की प्रिंसिपल को बुलाया गया है। उनसे बात करके समस्याओं का विचार किया जाएगा और जल्द ही इनका निस्तारण किया जाएगा।
अमित कुमार सिंह, जिलाधिकारी हाथरस।