फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Discussion on promotion of Corona guidelines

कोरोना के दिशा-निर्देशों के प्रचार-प्रसार पर की चर्चा

Wed, 21 Apr 2021 12:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Discussion on promotion of Corona guidelines
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव चेतना सिंह ने कोरोना महामारी से बचाव के संबंध में इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का व्यापक प्रचार-प्रसार किए जाने के संबंध में जिला न्यायालय के वीडियो क्रॉन्फ्रेंसिंग में बैठक की। सचिव ने अधिवक्ताओं से उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों का प्रचार करने पर विचार-विमर्श किया।
उन्होंने आवश्यकता पड़ने पर गरीब व असहाय व्यक्तियों की सहायता करने और शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं, कोरोना महामारी के बचाव के लिए अपनाए जा रहे उपायों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के संबंध में भी चर्चा की। उन्होंने जनता से अपील की कि स्वस्थ रहने के लिए कोरोना से डरने की नहीं, बल्कि उससे सतर्क रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोग मास्क पहनें। समय-समय पर साबुन से हाथ धोते रहें। सैनिटाइजर का प्रयोग करें। भीड़ वाली जगहों पर आने-जाने से बचें। सामाजिक और उचित दूरी बनाए रखें। इस मौके पर अधिवक्ता तेजप्रकाश राना, अरविंद उपाध्याय, वीरी सिंह, विमलेश, अधिवक्ता डौली आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed