फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Discussion of over stock in income tax survey on parrot-cock color traders

Hathras News: तोता-मुर्गा रंग कारोबारियों पर इनकम टैक्स सर्वे में ओवर स्टॉक की चर्चा, बिगड़ी कारोबारी की तबीयत

Fri, 19 May 2023 09:02 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 19 May 2023 09:02 PM IST
सार

लगातार तीन दिन से चल रही आयकर विभाग की कार्रवाई के चलते रामबिहारी अग्रवाल तनाव में आ गए थे। परिजनों ने चिकित्सक को घर बुलाकर उपचार कराया। कई घंटों के उपचार के बाद उनकी तबीयत में सुधार हुआ।

विज्ञापन
Discussion of over stock in income tax survey on parrot-cock color traders
इनकम टैक्स टीम हाथरस में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस में प्रमुख रंग कारोबारी तोता और मुर्गा ब्रांड के यहां आयकर विभाग की टीम ने जिन फर्मों का सर्वे किया है, वहां पर सबसे खास बात यह है कि दस्तावेजों के अलावा ओवर स्टॉक मिलने की चर्चा हैं। ई वेबिल डबलिंग का खेल सामने आने व्यापारियों में सुगबुहाट है। शहर के अन्य कारोबारियों में सर्वे को लेकर खलबली मची हुई है। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है शहर के प्रमुख रंग कारोबारी के यहां चल रहे सर्वे के दौरान सर्वे टीम को कई स्थानों पर मात्रा से अधिक माल मिलने की चर्चाएं रही। साथ ही शहर के कारोबारियों में ई वेबिल बिलिंग की सुगबुहाट भी सामने आई। हालांकि आयकर विभाग की ओर से इस पर कोई वक्तव्य नहीं आया है। सर्वे को लेकर शहर के अन्य कारोबारियों की धड़कनें बढ़ी हुई है। कई संपतियों का ब्यौरा भी दस्तावेजों में शामिल नहीं  मिलने की चर्चाएं हैं। जिनकी आयकर विभाग की टीमों के द्वारा वीडियो ग्राफी भी की गई है।
विज्ञापन


आयकर विभाग की कार्रवाई के दौरान कारोबारी तबीयत बिगड़ी 
 रंग कारोबारी भाइयों के यहां चल रही आयकर विभाग की कार्रवाई तीसरे दिन भी जारी रही। बताया जा रहा है कि लगातार तीन दिन से चल रही आयकर विभाग की कार्रवाई के चलते रामबिहारी अग्रवाल तनाव में आ गए थे। परिजनों ने चिकित्सक को घर बुलाकर उपचार कराया। कई घंटों के उपचार के बाद उनकी तबीयत में सुधार हुआ। इसके बाद परिजनों ने चैन की सांस ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के प्रमुख रंग तोता मुर्गा रंग कारोबारी राम बिहारी अग्रवाल और उनके भाई रतन बिहारी अग्रवाल के आवास और करीब छह प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई तीसरे दिन भी जारी रही। नोएडा, मथुरा, अलीगढ़ सहित कई जिलों की टीमें आय और संपत्तियों का ब्योरा जुटा रही है। साथ ही अभिलेखों और कम्प्यूटर की जांच हो रही है। हालांकि यह सर्वे है या छापा, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। आयकर विभाग टीमें रुटीन कार्रवाई बता रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed