{"_id":"6813c7c4adbe5beb0d04077d","slug":"disabled-girl-students-will-get-financial-assistance-hathras-news-c-56-1-hts1002-130935-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: दिव्यांग छात्राओं को मिलेगी आर्थिक सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: दिव्यांग छात्राओं को मिलेगी आर्थिक सहायता
Fri, 02 May 2025 12:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 02 May 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
दिव्यांग छात्राओं को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने के लिए आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। दिव्यांग बालिकाओं को एक साल में 2000 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। इसके लिए उन्हें मेडिकल बोर्ड या सक्षम चिकित्साधिकारी से 40 फीसदी दिव्यांगता का प्रमाणपत्र देना होगा।
बेसिक शिक्षा विभाग में करीब दो हजार दिव्यांग बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। दिव्यांगता के कारण इन विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। स्कूल आने-जाने में भी उन्हें परेशानी उठानी पड़ती है। विभाग इन विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहा है। इस क्रम में समग्र शिक्षा अभियान के तहत समेकित शिक्षा में दिव्यांग बालिकाओं के लिए वृत्तिका स्टाइपेंड योजना चल रही है। इसका उद्देश्य छात्राओं को पढ़ाई के लिए प्रेरित करना है।
परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाली कक्षा एक से आठ तक की दिव्यांग छात्राओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। शिक्षकों द्वारा दिव्यांग छात्राओं को चिह्नित किया जाएगा। इन छात्राओं को हर माह 200 रुपये व एक साल में 2000 रुपये की आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। इस संबंध में बीएसए स्वाति भारती का कहना है कि दिव्यांग छात्राओं को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने के लिए यह योजना चलाई जा रही है।