फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Dirt - water problem protest

गंदगी-पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन

Fri, 13 May 2016 12:01 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 13 May 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Dirt - water problem protest
खराब हैंडपंप व गंदगी को लेकर प्रदर्शन करते स्थानीय लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
हाथरस। शहर के बीएच ऑयल मिल रोड पर नगर पालिका द्वारा सफाई नहीं कराए जाने से नाले का पानी सड़कों पर उफनने के साथ ही लोगों के घरों में भी घुसने लगा है। समस्या के बारे में पालिका प्रशासन को भी स्थानीय लोग कई बार अवगत करा चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। नाराज लोगों ने गुरुवार को नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया और पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्या दूर नहीं कराई गई तो पालिका में धरना दिया जाएगा। 
विज्ञापन

चामड़ गेट, बीएच ऑयल मिल रोड के बाशिंदों का कहना है कि गंदा पानी भरने से वह अपने घरों से भी बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। इलाके में पीने के पानी की भी गंभीर समस्या है। हैंडपंप खराब पड़े हैं। पानी के लिए बर्तन लेकर भटकना पड़ता है। कई बार कहने पर भी हैंडपंप ठीक नहीं कराए हैं, जबकि गर्मी में पानी की बहुत किल्लत है। काफी देर तक वहां हंगामा होता रहा। बाद में पालिका प्रशासन के कुछ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों का आक्रोश शांत कराया। 
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वाले स्थानीय लोगों में योगेंद्र उपाध्याय, नीरज तिवारी, भगवानदास, अमित, तेज सिंह पहलवान, जतिन उपाध्याय, रतन लाल, कान्हा अग्रवाल, राजकुमार, हरीशंकर अग्रवाल, अंकुर, टीटू, लक्ष्मी, दिनेश माहेश्वरी, पिंकी, लाला, योगेश दीक्षित, संदीप, होती आदि प्रमुख थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएच मिल रोड के नाले में डूबकर दो गधे मर गए थे। इन्हें जेसीबी भिजवाकर निकलवा दिया गया। सिल्ट सफाई के लिए शुक्रवार को फिर टीम भेजी जाएगी। हैंडपंप भी जल्द चालू करा दिया जाएगा। 
-वासुदेव माहौर, चेयरमैन प्रतिनिधि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed