फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Director General of Health reached Iglas to investigate taking money for ultrasound

Hathras News: अल्ट्रासाउंड के रुपये लेने की जांच करने इगलास पहुंचे स्वास्थ्य महानिदेशक

Wed, 04 Sep 2024 06:43 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 06:43 AM IST
विज्ञापन
Director General of Health reached Iglas to investigate taking money for ultrasound
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण महानिदेशक डा. बृजेश राठौर ने मंगलवार को इगलास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व में पोर्टल पर की गई उस शिकायत की गहन जांच की, जिसमें अल्ट्रासाउंड के रुपये लेने का आरोप लगाया गया था। इस जांच के साक्ष्य भी जुटाए गए। इस दौरान अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इससे पहले उन्होंने अस्पताल में संचारी रोगों की वर्तमान स्थिति और उनके नियंत्रण के उपायों को अपनाने पर जोर दिया। अपर निदेशक डाॅ. मोहन झा व संयुक्त निदेशक डाॅ. अनुपम भास्कर के साथ निरीक्षण करने पहुंचे महानिदेशक ने सीएचसी अधीक्षक डाॅ. स्कंद राजा को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जागरूकता बढ़ाने के लिए गांवों में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्वास्थ्य अभियानों की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए सीएचसी में आपातकालीन सेवाएं, दवाओं की उपलब्धता भी देखी। इस अवसर पर बिजेंद्र सिंह, उमेशकांत शर्मा, प्रेमवीर चौधरी आदि थे।
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed