{"_id":"653fbde955f57aa1fa0dbb68","slug":"dilapidated-school-building-was-to-be-demolished-team-reached-where-children-studying-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: जर्जर स्कूल का भवन करना था ध्वस्त, टीम पहुंच गई जहां पढ़ रहे थे बच्चे, हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: जर्जर स्कूल का भवन करना था ध्वस्त, टीम पहुंच गई जहां पढ़ रहे थे बच्चे, हुआ हंगामा
Mon, 30 Oct 2023 08:00 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 30 Oct 2023 08:00 PM IST
सार
संविलयन विद्यालय गौशाला का पुराना भवन जर्जर हो चुका है। इस भवन का ध्वस्तीकरण कराने के लिए नीलामी भी हो चुकी है। 30 अक्तूबर को उस समय विद्यालय में हंगामा खड़ा हो गया, जब श्रमिकों की टीम जर्जर भवन की जगह विद्यालय के दूसरे भवन को गिराने पहुंची। इस भवन में कक्षा संचालित थी।
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालय गौशाला जिसे तोड़ने पहुंचे मजदूर
- फोटो : संवाद
विस्तार
विकास खंड हाथरस के संविलयन विद्यालय गौशाला के जर्जर भवन की जगह जिस भवन में कक्षा संचालित थी, उसको ध्वस्त करने पहुंची श्रमिकों की टीम को स्थानीय लोगों का विरोध झेलना पड़ा। काफी देर तक वहां हंगामा चला। बाद में टीम लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
संविलयन विद्यालय गौशाला का पुराना भवन जर्जर हो चुका है। इस भवन का ध्वस्तीकरण कराने के लिए नीलामी भी हो चुकी है। 30 अक्तूबर को उस समय विद्यालय में हंगामा खड़ा हो गया, जब श्रमिकों की टीम जर्जर भवन की जगह विद्यालय के दूसरे भवन को गिराने पहुंची। इस भवन में कक्षा संचालित थी। इस भवन के ध्वस्तीकरण का स्थानीय लोगों ने विरोध किया। वहां करीब आधे घंटे तक हंगामा होता रहा।
विज्ञापन