फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   go to Ayodhya to visit Ramlala

Hathras News: राम मंदिर आंदोलन में जेल गए, अब रामलला के दर्शन को जाएंगे अयोध्या

Mon, 08 Jan 2024 12:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 08 Jan 2024 12:50 AM IST
सार

हाथरस में चंदपा क्षेत्र के गांच चंद्रगढ़ी निवासी ट्री ट्रस्ट ऑफ इंडिया के अध्यक्ष विजयपाल बघेल पर्यावरण संरक्षण के लिए लंबे समय से कार्य कर रहे हैं। वह लंबे समय से अयोध्या जाते रहे और राम मंदिर आंदोलन से जुड़े रहे हैं। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद आर्य के साथ राम मंदिर आंदोलन के दौरान 1992 में अयोध्या गए थे। आंदोलन के दौरान वह जेल भी गए।

विज्ञापन
go to Ayodhya to visit Ramlala
ग्रीनमैन विजयपाल बघेल  को न्यौता देते आरएसएस के पदाधिकारी - फोटो : स्वयं

विस्तार

आगामी 22 जनवरी अयोध्या में आयोजित होने वाले श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का जिले के चंदपा क्षेत्र के गांव चंद्रगढ़ी निवासी ट्री, ट्रस्ट ऑफ इंडिया के अध्यक्ष विजयपाल बघेल को निमंत्रण प्राप्त हुआ। 6 जनवरी को उन्हें यह निमंत्रण उनके दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचकर आरएसएस के पदाधिकारियों द्वारा दिया गया।

विज्ञापन


जिले के चंदपा क्षेत्र के गांच चंद्रगढ़ी निवासी ट्री ट्रस्ट ऑफ इंडिया के अध्यक्ष विजयपाल बघेल पर्यावरण संरक्षण के लिए लंबे समय से कार्य कर रहे हैं। उन्हें इसके लिए सम्मानित किया जा चुका है। 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उन्हें निमंत्रण दिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने अमर उजाला से बातचीत में पुरानी यादें साझा कीं। कहा कि उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि उन्हें अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का न्योता मिलेगा। 6 जनवरी को दिल्ली स्थित उनके आवास पर आरएसएस से जुड़े पदाधिकारी पहुंचे और उन्हें यह निमंत्रण पत्र भेंट किया। इससे पहले उन्हें 29 नवंबर को ऑनलाइन निमंत्रण प्राप्त हुआ था। उस वक्त उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वह लंबे समय से अयोध्या जाते रहे और राम मंदिर आंदोलन से जुड़े रहे हैं। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद आर्य के साथ राम मंदिर आंदोलन के दौरान 1992 में अयोध्या गए थे। आंदोलन के दौरान वह जेल भी गए। बीते वर्ष भी वह अयोध्या गए थे। प्रभु श्रीराम के दर्शन करके आए थे। आगामी 14 तारीख को अयोध्या पहुंच जाएंगे। उन्हें श्रीराम मंदिर निर्माण ट्रस्ट द्वारा वीवीआई वाहन पास दिया गया है। वह 15 से 22 जनवरी तक आयोध्या में होने वाली सभी कार्यक्रमों में शामिल होंगे।


सभी सनातनियों को इस वर्ष को धूमधाम के साथ मनाना चाहिए। भगवान श्रीराम के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को धूमधाम के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने बताया कि अब अयोध्या पहले जैसा नहीं है, काफी कुछ बदल गया है। सभी राम भक्तों को समय मिलने पर अयोध्या जाना चाहिए और प्रभु श्रीराम के दर्शन करने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed