फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Dhaurpur ration dealer shot dead

Hathras: राशन डीलर की गोली मारकर हत्या, रेलवे ओवरब्रिज के नीचे मिला लहूलुहान शव, छह पर रिपोर्ट दर्ज

Fri, 14 Jun 2024 10:36 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 14 Jun 2024 10:36 PM IST
सार

मृतक की भाभी प्रधान है। उनके परिवार की आरोपी संग प्रधानी चुनाव से रंजिश चली आ रही है। राशन डीलर आवश्यक कार्य से हाथरस आए थे। वापस आते समय रास्ते में उन्हें पीटा गया और गोली मार दी।

विज्ञापन
Dhaurpur ration dealer shot dead
मृतक राशन डीलर योगेश उपाध्याय - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव धौरपुर के राशन डीलर योगेश उपाध्याय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। राशन डीलर का शव 13 जून की रात लहूलुहान अवस्था में धौरपुर ओवरब्रिज के नीचे को पड़ा मिला। पुलिस ने छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


मरने वाले योगेश उपाध्याय की भाभी विनीता ग्राम प्रधान है। उनके पति उमेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके परिवार के सोनू पुत्र महेश के साथ उनकी प्रधानी चुनाव से रंजिश चली आ रही है। कई बार उनकी कहासुनी भी हुई। गत 13 जून की शाम करीब नौ बजे मेरे भाई राशन डीलर योगेश उपाध्याय आवश्यक कार्य से हाथरस आए थे। वापस आते समय रास्ते में उन्हें करीबी रिश्तेदार राकेश व पूरन भी मिल गए। ये दोनों दूसरी मोटर साइकिल पर थे। 
विज्ञापन

जांच करती पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में घात लगाकर बैठे जितेंद्र उर्फ जीतू पुत्र मुरली ठाकुर निवासी पहाड़पुर, सोनू निवासी धौरपुर, अंकित मसी निवासी पवलोई, पवन कुमार निवासी नगला खरग व दो अन्य ने मेरे भाई योगेश कुमार को रोक लिया और लोहे की रॉड व असलहा से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान जितेंद्र ने उसे तमंचे से गोली मार दी। सूचना पर उमेश मौके पर पहुंचे और लहूलुहान हालत में योगेश को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed