फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Dharna at sub-centre against power crisis

Hathras News: 18 घंटे बिजली के आने के आदेश, आ रही तीन घंटे, ग्रामीणों ने बिजली घर पर दिया धरना

Fri, 21 Jul 2023 01:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Fri, 21 Jul 2023 01:24 AM IST
सार

अलीगढ़ जीटी रोड स्थित गांव आमा मदापुर, दुवागढ़, शंकरगढ़, मीरपुर, ऊदपुर, अरनौट गांव को अल्हैपुर बिजलीघर से आपूर्ति दी जाती है। तीन माह पूर्व इस बिजलीघर के ट्रांसफॉर्मर में कमी आने से इन गांवों को महज तीन घंटे बिजली मिल पा रही है। बिजली न मिलने से किसान धान और अन्य फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं।

विज्ञापन
Dharna at sub-centre against power crisis
बिजली न आने पर सिकंदराराऊ बिजलीघर पर पहुंचे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रामीण अंचल काे बिजली आपूर्ति देने वाले 33 केवी अल्हैपुर विद्युत उपकेंद्र के ट्रांसफॉर्मर में आई खराबी के पिछले तीन महीने से छह गांवों को महज तीन घंटे बिजली मिल पा रही है, जबकि शासन स्तर से ग्रामीण क्षेत्र को 18 घंटे बिजली देने के आदेश हैं। बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सिकंदराराऊ बिजलीघर पर धरना देकर इस समस्या पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


बता दें कि अलीगढ़ जीटी रोड स्थित गांव आमा मदापुर, दुवागढ़, शंकरगढ़, मीरपुर, ऊदपुर, अरनौट गांव को अल्हैपुर बिजलीघर से आपूर्ति दी जाती है। तीन माह पूर्व इस बिजलीघर के ट्रांसफॉर्मर में कमी आने से इन गांवों को महज तीन घंटे बिजली मिल पा रही है। बिजली न मिलने से किसान धान और अन्य फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


गांव निवासी अतुल कुमार, वीरेश कुमार, विनोद शर्मा, भंवरपाल सिंह, सोनेंद्र त्रिवेदी, मनवीर सिंह, मलखान सिंह समेत बड़ी संख्या में किसान बिजलीघर पर धरने में शामिल हुए। किसानों का कहना था कि तीन माह से शिकायत करके परेशान हो गए हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। उपखंड धिकारी आफताब आलम से बात करनी चाही, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed