फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Development work will be done in Purdilnagar with Rs 2041.18 lakh

Hathras News: पुरदिलनगर में 2041.18 लाख रुपये से होंगे विकास कार्य

Thu, 22 Jun 2023 12:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 22 Jun 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Development work will be done in Purdilnagar with Rs 2041.18 lakh
पुरदिल नगर पंचायत की पहली बोर्ड बैठक में  मंचासीन अघ्यक्ष हर्षकांत कुशवाहा, अ​धिशासी अ​धिकारी स - फोटो : samvad
हाथरस/पुरदिलनगर। नगर पंचायत पुरदिलनगर की पहली बोर्ड बैठक में 2041.18 लाख रुपये के विकास कार्याें के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष हर्षकांत कुशवाहा ने की। सभी प्रस्तावों को ईओ स्वदेश आर्य ने पढ़कर सुनाया।
विज्ञापन




बैठक में नालों की तली झाड़ सफाई कराने, नए नालों का आरसीसी निर्माण कार्य कराने, स्प्रे टैंकर की मरम्मत कराने, चूना क्रय किए जाने का कार्य कराने, जैम पोर्टल से आउटसोर्सिंग के माध्यम से आवश्यकतानुसार कर्मचारियों की एक वर्ष के लिए आपूर्ति किए जाने संबंधी प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई।
विज्ञापन




इस मौके पर तीन साल से निलंबित चल रहे मंगेश कुमार शर्मा, कमल सिंह एवं सुमन प्रकाश जैन को नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाकर सवेतन बहाल किए जाने संबंधी प्रस्ताव पर चर्चा हुई। पूर्व में नगर पंचायत द्वारा वैश्यावृत्ति पर पत्र जारी किया गया था, उसकी सभी सदस्यों ने निंदा की। पेयजलापूर्ति के लिए टैंकर खरीदने सहित कई विकास कार्यों के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




बैठक में नवनिर्वाचित सदस्य ममता देवी, महावीर, रूबी जाटव, पंकज कुमार, गौरीशंकर, ममता देवी, ऋषिकांत, भूपेंद्र चौधरी, विनीत कुमार, सबा नाज, मुनीर अहमद, तहसीन खान, रजा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed