फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   development of women

महिलाओं के समग्र विकास पर जोर

Wed, 24 Feb 2016 12:18 AM IST
hathras
hathras Updated Wed, 24 Feb 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। सेठ फूलचंद बागला (पीजी) कालेज के समाजशास्त्र विभाग द्वारा मंगलवार को एन एक्शटेंशन लेक्चर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस संगोष्ठी में मुख्य अतिथि वार्ष्णेय महाविद्यालय, अलीगढ़ की डॉ. कृष्णा अग्रवाल (एसोसिऐट प्रोफेसर व विभागाध्यक्षा, समाजशास्त्र विभाग) ने विद्यार्थियों को नारी सशक्तीकरण तथा रोजगार के अवसर आदि पर समाज शास्त्रिय आधार पर ज्ञानवर्द्धन किया।  उन्होंने भारत में स्त्री की दशा व दिशा पर विचार अभिव्यक्त किए। भारत में विकास के लिए त्रि-आयामी समाजशास्त्रिय सूत्र को प्रस्तुत किया। इसके केंद्र में महिला के नेतृत्व, विकास तथा सुरक्षा हों। बदलते समाज में महिला आत्मनिर्भरता व स्वाभिमान के समक्ष आने वाली चुनौतियों पर नीतिगत निर्णय व समग्र विकास की आवश्यकता को रेखांकित किया। विद्यार्थी में समाजशास्त्र के रूढ़ शब्दों पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्र प्रेम व सम्मान के महत्व को स्वीकार किया।

डॉ. राम कृष्ण शर्मा (प्राचार्य) तथा डॉ. हरी शंकर गर्ग (विभागाध्यक्ष-भूगोल) ने कार्यक्रम की संयुक्त रूप से अध्यक्षता की।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. अहमद इकबाल (प्राध्यापक) ने किया। अन्य प्राध्यापकगणों में मुहम्मद दानिश, कपिल गुप्ता, प्रदीप कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे। इस मौके पर 12 एमए (समाजशास्त्र) के विद्यार्थियों ने अपने रिपोर्ट व पेपर पढे़।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed