फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Deteriorating situation with power cuts

बिजली कटौती से बिगड़े हालात

Sun, 02 Apr 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Sun, 02 Apr 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
Deteriorating situation with power cuts
पॉवर कट - फोटो : अमर उजाला
आगरा स्थित पीलीपोखर बिजलीघर पर चल रहे क्षमतावृद्धि के कार्य और खैर और गोकुल बिजलीघरों से पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से जिलेभर में बिजली संकट गहरा गया है। शनिवार को सादाबाद से लेकर सासनी, सिकंदराराऊ, मुरसान, सहपऊ सहित अन्य कस्बों और क्षेत्रों में बिजली संकट से हाहाकार मचा रहा। शुक्रवार की रात आधी रात गुल हुई बिजली शनिवार को दोपहर 11 बजे सुचारु हुई। इसके बाद फिर से बिजली संकट गहरा गया।
विज्ञापन


आगरा पीलीपोखर बिजलीघर से जिले को विद्युत आपूर्ति की जाती है, लेकिन बिजलीघर पर 500 एमवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाकर क्षमता वृद्धि का कार्य किया जा रहा है, जिससे आगरा से हाथरस को पर्याप्त लोड नहीं मिल पा रहा। दूसरे सोर्स गोकुल से भी ओवरलोड होने की वजह से हाथरस को बिजली नहीं मिल रही। तीसरे सोर्स अलीगढ़ खैर से भी जरूरत के अनुसार लोड नहीं मिल पा रहा है, जिससे जिले मेें उत्पन्न हुए बिजली संकट से लोग बेहद परेशान हो गए हैं। जिलेभर में टुकड़ों में शिफ्टवाइज आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन


भीषण गर्मी में बिजली की कटौती से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शहर में शनिवार को पूरे दिन बिजली संकट कायम रहा। बमुश्किल लोगों को छह से आठ घंटे बिजली मिल सकी। इसके अलावा मुरसान, सादाबाद, सहपऊ में शुक्रवार की आधी रात बिजली गुल हो गई। देर सुबह तक बिजली सुचारु नहीं होने से लोगों में आक्रोश पैदा हो गया। सुबह पानी की जरूरत को पूरा करने के लिए लोगों को हैंडपंपों तक भटकना पड़ा। नवरात्रि में बिजली न मिलने से लोगों ने बिजली अधिकारियों से फोन पर गुस्सा जाहिर किया। एक्सईएन ट्रांसमिशन ने बताया कि आगरा में हो रहे काम की वजह से बिजली संकट बढ़ गया है। जल्द ही इस संकट से छुटकारा दिलाए जाने के उपाय किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा पहुंचे सादाबाद के बिजली अफसर
लोगों में बिजली कटौती के आक्रोश को देखते हुए सादाबाद के बिजली अधिकारी सादाबाद से आगरा पीलीपोखर बिजलीघर पर क्षमतावृद्धि के कार्य का जायजा लेने पहुंच गए। इस बात की पता किया गया कि वास्तव में बिजली क्षमतावृद्धि के कारण ही काटी जा रही है या इसकी कोई अन्य वजह है। एसडीओ हरिओम सोनी ने बताया कि पीलीपोखर बिजलीघर पर क्षमतावृद्धि का काम चल रहा है और यह 30 अप्रैल तक ही पूरा हो पाएगा। उन्होंने सादाबाद को पर्याप्त बिजली देने की मांग की।


एक्सईएन ने मुख्य अभियंता को भेजा पत्र
सादाबाद विद्युत वितरण खंड के एक्सईएन मुकेश कुमार ने मुख्य अभियंता (प्रणाली नियंत्रण) उप्र पावर कारपोरेशन लि. लखनऊ को भेजे गए पत्र में कहा है कि शासन के निर्देशानुसार 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की जानी है, वर्तमान में बोर्ड की परीक्षा एवं नवरात्रि का पर्व चल रहा है। इस कारण 24 घंटे विद्युत आपूर्ति किया जाना आवश्यक है, जबकि रोजाना शाम सात बजे से रात 11 बजे तक प्रतिदिन कटौती की जा रही है, जिससे जनता में असंतोष है। उन्होंने 132 केवी विद्युत उपकेंद्र सादाबाद को शाम सात बजे से रात 11 बजे तक रोस्टिंग मुक्त करने की मांग की है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed