फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Demonstrated demonstration to provide justice to teachers

शिक्षकों को न्याय दिलाने के लिए अर्द्धनग्न होकर किया प्रदर्शन

Tue, 25 May 2021 11:46 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Demonstrated demonstration to provide justice to teachers
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

कोरोना से जान गंवाने वाले अध्यापकों के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए मंगलवार को सादाबाद ब्लॉक के सुसाइन में उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मथुरा प्रसाद के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धूप में अर्धनग्न होकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने योगी सरकार से मृत शिक्षक के परिवार को एक करोड़ रुपये व परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की।
युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव मथुरा प्रसाद ने बताया कि हाल ही में संपन्न हुए पंचायत चुनाव के दौरान कोरोना से संक्रमित होकर प्रदेश भर में 1621 अध्यापकों ने अपनी जान गवाई है। लेकिन योगी सरकार सिर्फ तीन अध्यापकों की मौत का आंकड़ा पेश कर रही है, जो कि शिक्षकों के साथ अन्याय है। जब तक मृत अध्यापकों के परिजनों को न्याय नहीं मिलता कांग्रेस लगातार आवाज उठाती रहेगी। जरूरत पड़ने पर हमलोग सड़क पर उतरने से पीछे नहीं हटेंगे। चाहे योगी सरकार उनको जेल में क्यों न डाल दे।
विज्ञापन

मथुरा प्रसाद ने आरोप लगाया कि योगी सरकार अध्यापकों को न्याय नहीं देना चाहती है, बल्कि उनकी आवाज को दबाना चाहती है, इसीलिए झूठे आंकड़े पेश करके मृत अध्यापकों के परिवार को न्याय से वंचित रखने का षड्यंत्र किया जा रहा है। कांग्रेस प्रियंका गांधी, प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू व युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव के नेतृत्व में अध्यापकों के परिजनों को इंसाफ दिलाकर रहेगी। मौके पर पप्पू सिंह, कपिल कुशवाह, बंटी सिंह, बोबी, छोटू चौधरी, कलुआ आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed