फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Democracy fighters give up, memorandum handed over

लोकतंत्र सेनानियों ने दिया धरना, सौंपा ज्ञापन

Thu, 27 Jun 2019 12:45 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Thu, 27 Jun 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Democracy fighters give up, memorandum handed over
अपनी मांगों को लेकर एडीएम को ज्ञापन देते लोकतंत्र रक्षक सेनानी। - फोटो : अमर उजाला
हाथरस। उत्तर प्रदेश लोकतंत्र रक्षक सेनानी कल्याण समिति के बैनर तले कलेक्ट्रेट परिसर में लोकतंत्र रक्षक सेनानियों ने धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने विभिन्न मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम एडीएम डॉ. अशोक कुमार शुक्ला को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सभी लोकतंत्र सेनानियों की सम्मान राशि फिर से शुरू कराए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा गया है कि आपातकाल के दौरान राजनीतिक बंदी, जो डीआईआर व मीसा के तहत जेलों में निरुद्ध थे। तत्कालीन सरकार ने गोपनीय जांच कराकर लोकतंत्र रक्षक सेनानी का दर्जा, सम्मान राशि एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया था। यहां जिले में 96 लोकतंत्र रक्षक सेनानी हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने पुन: पात्रता की जांच के दौरान डीएम द्वारा 54 लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को अपात्र मानते हुए अक्तूबर 2018 से सम्मान राशि रोक दी गई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 17 मई को 42 लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को नोटिस जारी कर पत्रावलियों का उपलब्ध नहीं होना दर्शाया गया है। ज्ञापन में मांग की गई है कि 54 अपात्र बनाए गए लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को बहाल करके उन्हें सम्मान राशि और अन्य सुविधाएं तुरंत दी जाएं। 42 लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को दिए गए नोटिसों को वापस लिया जाए और उनकी सम्मान राशि व सुविधाएं बहाल की जाएं। न्याय सहायक पर भी अभद्र व्यवहार और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है और उनके स्थानांतरण की मांग की है। इस मौके पर राम निवास रावत, कृष्ण गोपाल शर्मा, दौलत राम, चिरंजीलाल, अशोक कुमार शर्मा, नौरंगी लाल, गिरेंद्र सिंह, छोटेलाल, भीमसेन शर्मा, सुमन वार्ष्णेय, महेश चंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed