{"_id":"63ebe373aa70d42b3f02d027","slug":"demand-of-five-crore-rupees-for-fodder-in-gaushalas-hathras-news-c-2-1-44656-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: गोशालाओं में चारे के लिए की पांच करोड़ रुपये की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: गोशालाओं में चारे के लिए की पांच करोड़ रुपये की मांग
Wed, 15 Feb 2023 01:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 15 Feb 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हाथरस। जिले में संचालित स्थाई व अस्थाई गोशालाओं में चारे की व्यवस्था के लिए पशुपालन विभाग की ओर से शासन से पांच करोड़ रुपये की मांग भेजी गई है। वहीं, पशुपालन विभाग की ओर से गोशालाओं में चारे के लिए 1.41 करोड़ रुपये गोशलाओं के संचालकों के खातों में भेज दिए गए हैं।
शासन स्तर से गोशालाओं मेें चारे व अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। ऐसे में जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा लगातार गोशालाओं का निरीक्षण कराया जा रहा है।
यहां तक गोशालाओं में पर्याप्त मात्राओं में चारे का स्टॉक रखने की व्यवस्था की जा रही है। इसी क्रम में पशुपालन विभाग की ओर से शासन को चारे के लिए पांच करोड़ रुपये की डिमांड भेजी गई है। सीडीओ साहित्य प्रकाश मिश्र ने बताया कि गोशालाओं की चारे की उपलब्धता को लेकर मॉनीटरिंग की जा रही है।