{"_id":"66c689463aaf62428b03eb94","slug":"demand-from-dm-to-get-land-for-dussehra-fair-hathras-news-c-259-1-ssn1001-101125-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: डीएम से की दशहरा मेले के लिए जमीन दिलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: डीएम से की दशहरा मेले के लिए जमीन दिलाने की मांग
Thu, 22 Aug 2024 06:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 22 Aug 2024 06:11 AM IST
विज्ञापन
रामलीला कमेटी के महामंत्री कमल कुमार वार्ष्णेय ने बुधवार को जिलाधिकारी को एक पत्र सौंपा। इसमें कस्बा में लगने वाले दशहरा मेले के लिए जमीन उपलब्ध कराने की मांग की है।
रामलीला कमेटी के द्वारा हर साल कस्बे में दशहरा मेले का आयोजन कराया जाता है। आयोजकों ने बताया है कि मेला इगलास रोड स्थित श्मशान की भूमि पर में 50 साल से लगाया जा रहा है। नगर पंचायत द्वारा इस भूमि को दो भागों में विभाजित कर सुंदरीकरण करा दिया। जगह के अभाव में पिछले वर्ष यहां मेले का आयोजन नहीं हो सका। परंपरा टूटने की आशंका से कमेटी के पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री से शिकायत की तो प्रशासन ने केएल जैन इंटर कॉलेज के खेल मैदान में मेले का आयोजन करा दिया। इस बीच प्रशासन ने आश्वासन दिया था कि अगली बार लगने वाले मेले के लिए भूमि आवंटित कर दी जाएगी, लेकिन अभी भी जमीन आवंटित नहीं कराई गई है।