{"_id":"6442dbf44ff93125450dd8d7","slug":"demand-for-action-against-the-person-contesting-the-election-by-changing-his-name-hathras-news-c-2-1-98103-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: नाम बदलकर चुनाव लड़ने की कोशिश, कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: नाम बदलकर चुनाव लड़ने की कोशिश, कार्रवाई की मांग
Sat, 22 Apr 2023 12:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Sat, 22 Apr 2023 12:24 AM IST
सार
आरोप है कि प्रशासन द्वारा जारी की गई संशोधित मतदाता सूची में उसका नाम अलग है, फिर भी महिला के द्वारा मुरसान नगर पंचायत में सभासद पद के चुनाव लड़ने के लिए नाम बदलकर प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
यूपी निकाय चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस के कस्बा मुरसान के मोहल्ला किला में एक महिला के द्वारा अपना नाम बदलकर मुरसान नगर पंचायत सभासद पद के लिए नामांकन करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसकी किला निवासी एक युवक द्वारा अधिकारियों से की गई है।
विज्ञापन
पुष्पेंद्र निवासी किला मुरसान का कहना है कि नगर पंचायत मुरसान की मतदाता सूची में एक महिला के द्वारा गलत तरीके से फर्जी दस्तावेज लगाकर अपना नाम बदलकर चुनाव लड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
आरोप है कि प्रशासन द्वारा जारी की गई संशोधित मतदाता सूची में उसका नाम अलग है, फिर भी महिला के द्वारा मुरसान नगर पंचायत में सभासद पद के चुनाव लड़ने के लिए नाम बदलकर प्रयास किया जा रहा है। पुष्पेंद्र सिंह ने उप जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों से मांग की है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन