{"_id":"5dc079908ebc3e013d65434e","slug":"delhi-police-effigy-burnt-shouting-slogans-hathras-news-ali217943930","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर०ल्ली पुलिस का पुतला फूंका, जमकर नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर०ल्ली पुलिस का पुतला फूंका, जमकर नारेबाजी
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस का पुतला फूंका, जमकर नारेबाजी
तीस हजारी कोर्ट में वकीलों से मारपीट पर भड़के अधिवक्ता, कार्य से रहे विरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में अधिवक्ताओं के साथ हुई अभद्रता और मारपीट को लेकर सोमवार को यहां के अधिवक्ताओं में भी आक्रोश दिखा। जिला एवं सत्र न्यायालय पर भी अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे और दिल्ली पुलिस का पुतला फूंक जमकर भर्त्सना की। रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने भी राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा। जिला कर अधिवक्ता एसोसिएशन के बैनर तले भी कर अधिवक्ता कार्य से विरत रहे।
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के बैनर तले सोमवार को अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य नहीं किया और न्यायालय परिसर के बाहर दिल्ली पुलिस का पुतला फूंक कर जमकर नारेबाजी की। अध्यक्ष लक्ष्मीकांत सारस्वत, सचिव अरविंद वशिष्ठ ने हाथरस के अधिवक्ताओं के लिए सुरक्षा की मांग की। यतीश शर्मा, राधेलाल पचौरी, देवेश दीक्षित, गोलू शर्मा, मोहन पंडित, मनोज आंधीवाल, बालकिशन शर्मा, संदीप वर्मा, अनूप कुमार, रामेश्वर सिंह, दिनेश भारद्वाज, मनोज शर्मा, गोविंद शर्मा, साहब सिंह व रोकेंद्र सारस्वत आदि अधिवक्ता मौजूद थे। रेवेन्यू बार एसोसिएशन के बैनर तले भी अधिवक्ताओं ने एसडीएम सदर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में तीस हजारी कोर्ट में हुई घटना की निंदा की गई।
अधिवक्ताओं ने कहा कि तीस हजारी कोर्ट नई दिल्ली में दिल्ली पुलिस द्वारा वकीलों के साथ की गई बर्बरता पूर्वक गोली कांड की घोर निंदा करते हैं। जिन पुलिस कर्मिर्यों द्वारा गोली कांड किया गया है, उनकी तत्काल बर्खास्तगी की मांग की। अधिवक्ताओं ने कहा कि आए दिन हो रही इस तरह की घटनाओं से अधिवक्ता चिंतित हैं। जो अधिवक्ता मारे गए हैं, उनके परिजनों को 50-50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और जिन अधिवक्ताओं को गोली लगी है और घायल हैं, उन अधिवक्ताओं को 25 लाख रुपये की मदद दी जाए। अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू किया जाए। इस मौके पर जवाहर लाल पिप्पल, जेपी शर्मा, शशांक पचौरी, सुदर्शन शर्मा, भूपेंद्र शर्मा, बृजकांत सिंह, अजय शर्मा, राजकुमार अग्निहोत्री, प्रमोद गोस्वामी, मोहन सिंह, आदि मौजूद थे। जिला कर अधिवक्ता एसोसिएशन ने भी इस घटना की तीखी निंदा की। अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। एसोसियेशन के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश वार्ष्णेय, सचिव विनोद कुमार अग्रवाल, दुर्गेश चतुर्वेदी, गिरीशचंद्र शर्मा, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, अतुल जैन, हीरालाल अग्रवाल, भुवनेश वार्ष्णेय, आकाश ठाकुर आदि ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन वाणिज्य कर की डिप्टी कमिश्नर शिल्पा अग्रवाल को सौंपा।