{"_id":"5f5906968ebc3e611474a368","slug":"death-ratio-will-decreases-at-30-percent-if-trauma-centre-will-start-sikandhra-rahu-news-ali2433791168","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रॉमा सेंटर चालू हो तो कम हो जाएंगी 30 फीसदी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रॉमा सेंटर चालू हो तो कम हो जाएंगी 30 फीसदी मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई समीक्षा में क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र सिंह राना ने सीएचसी में बनकर तैयार हो चुके ट्रॉमा सेंटर के चालू नहीं होने का मुद्दा उठाया। विधायक ने सीएम को बताया कि यह ट्रॉमा सेंटर चिकित्सक और उपकरणों के अभाव में चालू नहीं हो पा रहा है। इसी प्रकार नगर में बस स्टैंड नहीं होने के कारण लोगों को रोडवेज बसों के लिए खुले में खड़े रहकर इंतजार करना पड़ता है। विधायक ने क्षेत्र की कुछ अन्य समस्याएं भी सीएम के सामने रखीं।
विधायक ने सीएम को बताया कि ट्रॉमा सेंटर का निर्माण चार मुख्य मार्गों पर आए-दिन होने वाली दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल होने वाले लोगों की चिकित्सा के लिए कराया गया था। आम तौर पर दुर्घटनाओं में घायलों को केवल सीएचसी पर मरहम-पट्टी मिल पाती है। ज्यादातर घायलों को रेफर कर दिया जाता है, जिनमें से कइयों की रास्ते में ही मौत हो जाती है। ट्रॉमा सेंटर चालू होने से मौतों का आंकड़ा करीब 30 फीसदी तक कम हो जाएगा। सीएम ने डीएम को जल्द से जल्द चिकित्सकों और उपकरणों की जरूरत का प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए। विधायक ने सीएम को बताया कि लंबे समय से उचित जगह नहीं मिलने के कारण नगर में बस स्टैैंड का निर्माण लटका हुआ है। अब अलीगढ़ जीटी रोड पर सेना की पट्टे पर दी गई जमीन पर न्यायालय भवन का निर्माण हो रहा है। यहां काफी जगह उपलब्ध है। यह जगह बस स्टैंड के लिए सर्वथा उपयुक्त है, क्योंकि यहां से एन 91 बाईपास काफी नजदीक है। डीएम ने एसडीएम को इसका प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। विधायक ने नगला कलुआ से चढ़रपुरा तक, जिरौली से नगला सुंदर तक सड़क निर्माण, जिले में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज का निर्माण सिकंदराराऊ में सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र में कराने, हाथरस में जाम की समस्या के निदान के लिए जल्द से जल्द ट्रांसपोर्ट नगर बनवाने की भी मांगें उठाईं।