{"_id":"65917853da142dde920e5b7d","slug":"death-of-woman-suffering-from-fever-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बुखार से पीड़ित महिला की मौत, झोलाछाप पर गलत इलाज करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बुखार से पीड़ित महिला की मौत, झोलाछाप पर गलत इलाज करने का आरोप
Sun, 31 Dec 2023 07:49 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 31 Dec 2023 07:49 PM IST
सार
हाथरस जंक्शन के एक झोलाछाप चिकित्सक के यहां से महिला दवा लेकर आई थी। इस दवा को खाने के बाद महिला की तबियत बिगड़ने लगी। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
झोला छाप के इलाज से महिला की मौत के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के रामपुर निवासी बुखार से पीड़ित महिला की मौत हो गई। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला एक झोलाछाप चिकित्सक के यहां से दवा लेकर आई थी। जिसे खाने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई थी।
विज्ञापन
30 वर्षीय प्रेमवती पत्नी पप्पू निवासी रामपुर थाना हाथरस जंक्शन बुखार से पीड़ित थी। पप्पू के मुताबिक प्रेमवती कस्बा हाथरस जंक्शन के एक झोलाछाप चिकित्सक के यहां से दवा लेकर आई थी। इस दवा को खाने के बाद महिला की तबियत बिगड़ने लगी। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए।
विज्ञापन
जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होते ही परिजन शोक में डूब गए। परिजन अस्पताल परिसर में ही रोने बिलखने लगे। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव लेकर चले गए। महिला ने अपने पीछे पांच बच्चों को रोते बिलखते छोड़े हैं।
विज्ञापन