{"_id":"66cca5a65154c15da0093674","slug":"dead-body-of-youth-found-hanging-from-a-tree-in-kheda-parsauli-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, कुछ दिन पहले पत्नी चली गई थी घर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, कुछ दिन पहले पत्नी चली गई थी घर से
Mon, 26 Aug 2024 09:26 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 26 Aug 2024 09:26 PM IST
सार
गांव खेड़ा परसौली निवासी देवेंद्र चौहान रात को घर से खेत पर बने नलकूप पर गए थे। सुबह नलकूप के पास एक पेड़ पर देवेंद्र का शव लटका मिला। कुछ दिन पहले देवेंद्र की पत्नी घर से चली गई थी।
विज्ञापन
मृतक देवेंद्र चौहान
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हाथरस कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव खेड़ा परसौली में 26 अगस्त की सुबह युवक का शव पेड़ से लटका मिला। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव खेड़ा परसौली निवासी 33 वर्षीय देवेंद्र चौहान पुत्र किशन सिंह चौहान 25 अगस्त की रात को घर से खेत पर बने नलकूप पर गए थे। 26 अगस्त की सुबह नलकूप के पास एक पेड़ पर देवेंद्र का शव लटका मिला। कुछ दिन पहले देवेंद्र की पत्नी घर से चली गई थी। मौके पर काफी ग्रामीणों की भीड़ लग गई। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक ने अपने पीछे एक बेटे और बेटी को रोता-बिलखते हुए छोड़ गया है। सीओ सादाबाद हिमांशु माथुर का कहना है कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
