{"_id":"63c40c0a69eac67845519223","slug":"dead-body-of-young-man-found-in-suspicious-condition-in-farm-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, खेत की रखवाली करने गए था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, खेत की रखवाली करने गए था
Sun, 15 Jan 2023 07:52 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 15 Jan 2023 07:52 PM IST
सार
हाथरस में कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव जिंद पट्टी बिसाना निवासी किसान रात को अपने खेतों की आवारा पशुओं से देखभाल के लिए गया था। देर रात वह वापस नहीं आया। अगली सुबह उसका शव नगला दली मार्ग पर सड़क किनारे पड़ा मिला।
विज्ञापन
युवक शव प्रतीकात्मक
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में कोतवाली थाना चंदपा क्षेत्र के गांव बिसाना में खेत की रखवाली करने गए एक युवक का शव सड़क किनारे मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव जिंद पट्टी बिसाना निवासी पप्पू (44) पुत्र करन सिंह शनिवार की रात आठ बजे अपने खेतों की आवारा पशुओं से देखभाल के लिए गया था। देर रात वह वापस नहीं आया। इस पर उसके परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
रविवार की सुबह उसका शव नगला दली मार्ग पर सड़क किनारे पड़ा हुआ मिला। कोतवाली प्रभारी गिरीश चंद गौतम का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन