{"_id":"652c0844dfd5b04c180a1525","slug":"dead-body-of-teenager-found-hanging-from-neem-tree-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: नीम के पेड़ से लटका मिला किशोर का शव, शिनाख्त हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: नीम के पेड़ से लटका मिला किशोर का शव, शिनाख्त हुई
Sun, 15 Oct 2023 09:12 PM IST
चमन शर्मा
मुकुल भारद्वाज, अमर उजाला, हाथरस
मुकुल भारद्वाज, अमर उजाला, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 15 Oct 2023 09:12 PM IST
सार
हसायन के गांव भरतपुर में नीम के पेड़ पर किसी अज्ञात सोलह वर्षीय किशोर का शव लटका हुआ मिला। पेड़ से शव लटका होने की जानकारी किसान ने खेत स्वामी को दी। खेत स्वामी ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी।
विज्ञापन
पेड़ पर किशोर का शव मिलने पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में हसायन कोतवाली क्षेत्र के हसायन-पुरदिलनगर, भरतपुर मार्ग स्थिति गांव भरतपुर के निकट एक जंगल में सोलह वर्षीय किशोर का शव नीम के पेड़ से लटका हुआ। शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
गांव भरतपुर के निकट जंगल के सहारे दिनेश कुमार शर्मा के खेत पर पट्टेदार राजेन्द्र कुमार खेती करता है। 15 अक्तूबर की शाम को जब राजेन्द्र कुमार अपने खेत पर गए, तो उन्हें नीम के पेड़ पर किसी सोलह वर्षीय किशोर का शव लटका हुआ दिखाई दिया। शव को लटका देख राजेन्द्र कुमार के पैरों तले जमीन खिसक गई। पेड़ से शव लटका होने की जानकारी किसान राजेन्द्र कुमार ने खेत स्वामी दिनेश कुमार शर्मा को दी। खेत स्वामी दिनेश कुमार शर्मा ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने नीम के पेड़ पर बैल्टनुमा वस्तु से लटके शव की शिनाख्त करने के लिए शव को उतरवाकर जमीन पर रख लिया। पुलिस ने मृतक किशोर के शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली में तैनात कार्यवाहक उपनिरीक्षक शिशुपाल सिंह का कहना है कि हसायन पुरदिलनगर मार्ग स्थिति गांव भरतपुर के निकट जंगल के सहारे खेत में एक किशोर का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। अभिषेक पुत्र वीरेंद्र मोहल्ला किला खेड़ा के रूप में मृतक की पहचान हुई है। मृतक किशोर के शव को पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन