फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Dead body of teenager found hanging from Neem tree

Hathras News: नीम के पेड़ से लटका मिला किशोर का शव, शिनाख्त हुई

Sun, 15 Oct 2023 09:12 PM IST
चमन शर्मा मुकुल भारद्वाज, अमर उजाला, हाथरस
मुकुल भारद्वाज, अमर उजाला, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 15 Oct 2023 09:12 PM IST
सार

हसायन के गांव भरतपुर में नीम के पेड़ पर किसी अज्ञात सोलह वर्षीय किशोर का शव लटका हुआ मिला। पेड़ से शव लटका होने की जानकारी किसान ने खेत स्वामी को दी। खेत स्वामी ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी।

विज्ञापन
Dead body of teenager found hanging from Neem tree
पेड़ पर किशोर का शव मिलने पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस में हसायन कोतवाली क्षेत्र के हसायन-पुरदिलनगर, भरतपुर मार्ग स्थिति गांव भरतपुर के निकट एक जंगल में सोलह वर्षीय किशोर का शव नीम के पेड़ से लटका हुआ। शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। 

विज्ञापन


गांव भरतपुर के निकट जंगल के सहारे दिनेश कुमार शर्मा के खेत पर पट्टेदार राजेन्द्र कुमार खेती करता है। 15 अक्तूबर की शाम को जब राजेन्द्र कुमार अपने खेत पर गए, तो उन्हें नीम के पेड़ पर किसी सोलह वर्षीय किशोर का शव लटका हुआ दिखाई दिया। शव को लटका देख राजेन्द्र कुमार के पैरों तले जमीन खिसक गई। पेड़ से शव लटका होने की जानकारी किसान राजेन्द्र कुमार ने खेत स्वामी दिनेश कुमार शर्मा को दी। खेत स्वामी दिनेश कुमार शर्मा ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने नीम के पेड़ पर बैल्टनुमा वस्तु से लटके शव की शिनाख्त करने के लिए शव को उतरवाकर जमीन पर रख लिया। पुलिस ने मृतक किशोर के शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली में तैनात कार्यवाहक उपनिरीक्षक शिशुपाल सिंह का कहना है कि हसायन पुरदिलनगर मार्ग स्थिति गांव भरतपुर के निकट जंगल के सहारे खेत में एक किशोर का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। अभिषेक पुत्र वीरेंद्र मोहल्ला किला खेड़ा के रूप में मृतक की पहचान हुई है। मृतक किशोर के शव को पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed