{"_id":"67016fcae49215933d048674","slug":"dead-body-of-married-woman-from-hathras-found-in-mathura-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: हाथरस की विवाहिता का मथुरा में मिला शव, ससुरालियों पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: हाथरस की विवाहिता का मथुरा में मिला शव, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
Sat, 05 Oct 2024 10:27 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 05 Oct 2024 10:27 PM IST
सार
गांव गढ़ी जैनी निवासी भगवान सिंह ने करीब तीन माह पूर्व अपनी 19 वर्षीय बेटी साधना की शादी अलीगढ़ के थाना इगलास क्षेत्र के गांव हरिरामपुर निवासी नरेश के साथ की थी। शादी के बाद से ससुराल में पति व पत्नी में विवाद शुरू हो गया। इस कारण साधना मायके आ गई।
विज्ञापन
मृतका साधना
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव गढ़ी जैनी निवासी एक विवाहिता का शव मथुरा के राया क्षेत्र में भूड़री गांव के निकट मिला। मायके पक्ष का आरोप है कि पति व अन्य ससुरालियों ने मिलकर उसकी हत्या कर शव को फेंका है। मथुरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद मायके पक्ष को सौंप दिया।
विज्ञापन
गांव गढ़ी जैनी निवासी भगवान सिंह ने करीब तीन माह पूर्व अपनी 19 वर्षीय बेटी साधना की शादी अलीगढ़ के थाना इगलास क्षेत्र के गांव हरिरामपुर निवासी नरेश के साथ की थी। शादी के बाद से ससुराल में पति व पत्नी में विवाद शुरू हो गया। इस कारण साधना मायके आ गई।
विज्ञापन
मृतका के पिता भगवान सिंह का आरोप है कि दो दिन पहले नरेश गांव गढ़ी जैनी से साधना को जबरन अपने साथ लेकर गया था। इसकी जानकारी जब उन्हें हुई तो उन्होंने हाथरस गेट पुलिस को इसकी सूचना दी। परिजन साधना की तलाश में जुट गए। 4 अक्टूबर को उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी का शव राया क्षेत्र के गांव भूड़री में मिला है। मृतका के पिता ने पति सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन