{"_id":"6665c3201491bfd92c00de89","slug":"dead-body-found-lying-on-the-railway-track-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला शव, नहीं हुई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला शव, नहीं हुई शिनाख्त
Sun, 09 Jun 2024 08:29 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 09 Jun 2024 08:29 PM IST
सार
हाथरस रोड रेलवे स्टेशन पर एक युवक का शव पड़ा मिला। शव की शिनाख्त के कई प्रयास किए, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
शव
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
कासगंज-मथुरा रेलवे ट्रैक के हाथरस रोड रेलवे स्टेशन पर 9 जून तड़के एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
हाथरस रोड रेलवे स्टेशन पर 9 जून सुबह यात्री पहुंचे तो उनकी नजर ट्रैक पर पड़े एक तीस वर्षीय युवक के शव पर पड़ी। यह देख वहां सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव की शिनाख्त के कई प्रयास किए, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन