{"_id":"63f26d52dffcbbc82e00de48","slug":"dead-bodies-of-mbbs-students-found-floating-in-the-ganges-hathras-news-c-2-ali1010-48907-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: गंगा में बहे एमबीबीएस छात्र का मिला शव, कछला घाट पर गंगा में बहे थे तीन मेडिकल छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: गंगा में बहे एमबीबीएस छात्र का मिला शव, कछला घाट पर गंगा में बहे थे तीन मेडिकल छात्र
Mon, 20 Feb 2023 12:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Mon, 20 Feb 2023 12:11 AM IST
सार
हाथरस जंक्शन की टीचर्स कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय नवीन सेंगर पुत्र गोवर्धन सेंगर एमबीबीएस के छात्र थे। वह अपने दोस्तों के साथ कछला घाट पर गंगा स्नान करने के दौरान बह गए थे। छात्रों के शव घटनास्थल से करीब पौने किलोमीटर दूर पानी के नीचे रेत में फंसे मिले।
विज्ञापन
शव प्रतीकात्मक
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कछला घाट पर गंगा में बहे राजकीय मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस के तीनों छात्रों के शव रविवार दोपहर एक बजे तलाश कर लिए गए। तीनों छात्रों के शव घटनास्थल से करीब पौने किलोमीटर दूर पानी के नीचे रेत में फंसे मिले। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से उन्हें खोज निकाला। पुलिस ने तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस तृतीय वर्ष के पांच छात्र शनिवार दोपहर कछला गंगाघाट पर नहाते समय बह गए थे। इनमें गोरखपुर के प्रमोद यादव और राजस्थान के भरतपुर में रहने वाले अंकुश को गोताखोरों ने तुरंत बचा लिया था लेकिन पवन यादव, नवीन सेंगर और जय मौर्य का पता नहीं चला था।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर डीएम मनोज कुमार और एसएसपी डॉ. ओपी सिंह करीब एक घंटे बाद कछला घाट पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों से उनकी तलाश कराई लेकिन इन गोताखोरों के पास पर्याप्त संसाधन नहीं थे। वे केवल गंगा में डुबकी लगाकर छात्रों की तलाश कर रहे थे। उन्होंने कांटा और जाल डालकर भी उन्हें तलाश करने का प्रयास किया था। शाम करीब सात बजे अमरोहा से एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। अंधेरा होने की वजह से टीम ने जेनरेटर की मदद से सर्च अभियान चलाया लेकिन अंधेरा ज्यादा होने के बाद कारण रोक दिया।
विज्ञापन
रविवार सुबह फिर से एसडीआरएफ ने स्थानीय गोताखोरों और पुलिस के सहयोग से अभियान चलाया। दोपहर करीब 12 बजे पहले जय मौर्य का शव मिला। जय जौनपुर के सराय थाना क्षेत्र के गांव परसनी के रहने वाले थे। साढ़े 12 बजे बलिया के थाना पगड़ी क्षेत्र के गांव दोगराह निवासी पवन यादव पुत्र जयप्रकाश का शव मिला।
इसके आधे घंटा बाद हाथरस की टीचर्स कॉलोनी के रहने वाले नवीन सेंगर पुत्र गंधर्व सिंह का शव मिला। इस दौरान तीनों छात्रों के परिवार वाले, एडीएम प्रशासन विजय कुमार सिंह, एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव, तहसीलदार करनवीर सिंह और राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
नवीन का शव पहुंचते ही मचा कोहराम
नवीन सेंगर का शव रविवार की देर शाम कस्बे में आया तो वहां कोहराम मच गया। पूरे कस्बे में मातम छाया रहा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था और कस्बे में मातम छाया हुआ था। उल्लेखनीय है कि कस्बा हाथरस जंक्शन की टीचर्स कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय नवीन सेंगर पुत्र गोवर्धन सेंगर अपने दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने के दौरान बह गया था।