फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Day drama in the Tahsil campus.

तहसील परिसर में दिन दहाड़े हुआ ड्रामा।

Sat, 13 Jul 2019 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Day drama in the Tahsil campus.
बुजुर्ग को बुरका पहनाकर बैनामा कराने लाए दबंग, हंगामा
विज्ञापन

पुत्रवधू ने पहचाना तो बुजुर्ग को दोबारा गाड़ी में डालकर ले गए दबंग
पुत्र का आरोप दबंगों ने जमीन हड़पने के लिए बुजुर्ग को कर लिया है अगवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
सिकंदराराऊ (हाथरस)। कोतवाली के गांव कुंदनपुर में दबंगों ने एक बुजुर्ग को जमीन का बैनामा कराने के लिए जबरन घर से उठा लिया। बुजुर्ग की पुत्रवधू समझदार थी। वह इसी उम्मीद में रोजाना तहसील के दफ्तर पर आकर बैठ रही थी कि बैनामा कराने के लिए ये लोग उसके पिता को यहीं लेकर आएंगे। उसकी उम्मीद सही साबित हुई।
शुक्रवार को आरोपी बुजुर्ग को बुरका पहनाकर और महिला के शृंगार में लेकर बैनामा कराने पहुंचे। पुत्रवधू ने आरोपियों में से कुछ लोगों को पहचान लिया। उसने शोर मचाकर बुरका उठाया तो पर्दे के पीछे उसका पिता ही था। शोर मचते ही रजिस्ट्री दफ्तर पर भीड़ जमा हो गई और बैनामा नहीं हो पाया। शोर मचते ही बुजुर्ग को लेकर आए लोग भी घबरा गए और दोबारा बुजुर्ग को गाड़ी में डालकर ले गए।
विज्ञापन

बता दें कि गांव निवासी जयपाल सिंह पुत्र होडिल सिंह की गांव में करीब 10 बीघा भूमि है। वह खेती कर जयपाल अपने बच्चों का गुजारा कर रहा है। आरोप है कि पड़ोस के गांव नाई नगला ताहर के कुछ दबंग उसकी भूमि को हड़पना चाहते हैं। जयपाल के पुत्र अरविंद सिंह ने तीन जुलाई को उपजिलाधिकारी के यहां पत्र दिया किउसके पिता जयपाल सिंह (60 वर्ष) को कुछ लोग जबरन गाड़ी में डालकर ले गए हैं। यह लोग पिता के नाम जमीन का जबरिया बैनामा कराना चाहते हैं। यह लोग उसके पिता के वृद्ध होने का फायदा लेना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद वह अगसौली पुलिस चौकी गया और वहां इंजार्च मनोज कुमार शर्मा को पूरा मामला बताया, लेकिन आरोप है कि चौकी पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की, उल्टे दबंगों ने उसके पिता से कहलवा दिया कि वह कर्ज उतारने के लिए जमीन बेच रहे हैं। अरविंद का कहना है कि यदि उसके पिता पर कर्ज है तो वो उसे उतारने को तैयार है। एसडीएम रामजी मिश्रा ने एसएचओ सिकंदराराऊ को कार्यवाही के लिए लिखा, लेकिन कुछ नहीं हुआ। बुजुर्ग को पुलिस ने तलाश ही नहीं किया।
इधर, अरविंद की पत्नी मीरा प्रतिदिन तहसील के बैनामा दफ्तर पर आकर बैठती रही। शुक्रवार को जैसे ही बुरका पहने बुजुर्ग गाड़ी से उतरा तो मीरा ने तेजी से लपककर उसका बुरका उठा दिया। बुरके में महिला की वेशभूषा जयपाल सिंह ही था। मीरा ने शोर मचा दिया। मौके पर ही जैसे ही भीड़ जमा हुई। यह लोग बुजुर्ग को गाड़ी में डालकर ले गए। पीड़ित ने एक अर्जी पुलिस उप महानिरीक्षक अलीगढ़ के यहां भी दी। जहां से एसएचओ सिकंदराराऊ को कार्यवाही के लिए लिखा गया। समाचार लिखे जाने तक अरविंद अपनी पत्नी के साथ हताश निराश तहसील पर ही घूम रहा था।

जमीन को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा है। जयपाल खुद लिखकर दे गया है कि कैंसर के इलाज के कारण उस पर कर्ज हो गया था, जिसे उतारने के लिए वह जमीन बेच रहा है।
-डीके सिसौदिया, कोतवाल सिकंदराराऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed