फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Daughter Case: All four accused appeared in court

बिटिया प्रकरण : चारो अभियुक्तों की हुई कोर्ट में पेशी

Sat, 29 Oct 2022 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Daughter Case: All four accused appeared in court
बहुचर्चित बिटिया प्रकरण के आरोपियों को न्यायालय में पेश करते ले जाती पुलिस। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

बहुचर्चित बिटिया प्रकरण के चारों अभियुक्तों को शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच अलीगढ़ जेल से हाथरस न्यायालय में लाया गया। कोर्ट के बाहर भी पुलिस बल तैनात रहा। शुक्रवार को अभियुक्तों के बयान नहीं हो सके। अब इसके लिए तीन नवंबर की तिथि नियत की गई है।
उल्लेखनीय है कि 14 सितंबर 2020 को चंदपा क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की एक युवती के साथ चार युवकों ने दुष्कर्म कर उसकी हत्या का प्रयास किया था। युवती ने दिल्ली के एक अस्पताल में घटना के कुछ दिन बाद दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन

युवती की मौत से पहले ही चारो आरोपियों संदीप, रवि, रामू व लवकुश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। तब से यह चारों अभियुक्त अलीगढ़ जिला कारागार में निरुद्ध हैं। मामला काफी सुर्खियों में रहा था और इस मुकदमे की विवेचना सीबीआई ने की थी। सीबीआई ने चारों अभियुक्तों के विरुद्ध स्थानीय कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की सुनवाई विशेष न्यायालय (एससी-एसटी एक्ट) में चल रही है। इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से गवाही पूरी हो चुकी है। शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच चारों अभियुक्तों को अलीगढ़ जेल से पुलिस यहां कोर्ट लेकर आई। सीआरपीसी की धारा 313 के तहत अब अभियुक्तों के बयान होने हैं।

शुक्रवार को कोर्ट से अभियुक्त पक्ष के अधिवक्ता ने जवाब दाखिल करने के लिए समय ले लिया। अब कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए तीन नवंबर की तिथि निर्धारित की है। कोर्ट में सीबीआई के वकील अनुराग मोदी के अलावा बिटिया पक्ष की ओर से महीपाल सिंह निमहोत्रा, अभियुक्त पक्ष की ओर से मुन्ना सिंह पुंढीर एडवोकेट मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed