फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Damage in Hathras district due to storm

Hathras News: आंधी से गिरी दीवार, तीन लोग घायल, खंभे गिरने और तार टूटने से विद्युत आपूर्ति ठप

Sun, 25 May 2025 09:54 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 25 May 2025 09:54 PM IST
सार

आंधी-बारिश से हाथरस जिले की विद्युत आपूर्ति लड़खड़ा गई। शहर के इलाकों में दो से तीन घंटे के भीतर आपूर्ति सुचारू कर दी गई, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों के कई इलाकों में 12 घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही।

विज्ञापन
Damage in Hathras district due to storm
बारिश से मोहल्ला बरहसैनी में हुआ जलभराव - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस जनपद में 25 मई सुबह तीन बजे आंधी आई और इसके बाद बारिश हुई। सिकंदराराऊ में झमाझम बारिश हुई। आंधी से सासनी के दो गांव में दीवार गिरने से तीन लोग घायल हो गए। जनपद की विद्युत आपूर्ति भी चरमरा गई। ग्रामीण क्षेत्रों में छह अलग-अलग स्थानों पर बिजली के खंभे गिर गए। कई जगह पर तार टूट गए। कुछ जगह पेड़ों की डालियां टूट गईं। देहात के कई गावों में 12 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई। वहीं कई जगह जलभराव से लोग परेशान हुए। 

विज्ञापन


कोतवाली सासनी के गांव गारवगढ़ी में आंधी-बारिश से गिरी दीवार की चपेट में आकर मुकेश पुत्र ताराचंद व जीतू पुत्र सुरदीप घायल हो गए। वहीं गांव रहना में कन्हैया लाल पुत्र श्रीपाल भी दीवार गिरने की चपेट में आकर घायल हुए। तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इनका इलाज चल रहा है। बारिश के कारण देहात के साथ ही शहरी क्षेत्र में भी जलभराव से लोगों को परेशानी हुई। कई घटे बाद पानी निकलने पर लोगो ने रास्तों से आवागमन शुरू किया। 
विज्ञापन


जंक्शन व चंदपा क्षेत्र में 12 घंटे बाद आई बिजली
आंधी-बारिश से हाथरस जिले की विद्युत आपूर्ति लड़खड़ा गई। शहर के इलाकों में दो से तीन घंटे के भीतर आपूर्ति सुचारू कर दी गई, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों के कई इलाकों में 12 घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। देहात में अलग-अलग जगह छह खंभे गिर गए। कई गांव में तार टूटने के कारण आपूर्ति बाधित रही। हाथरस जंक्शन के साथ चंदपा क्षेत्र के कई गांव में दोपहर तक विद्युत आपूर्ति सुचारू नहीं हुई। अधिशासी अभियंता हाथरस देहात विश्वेंद्र चौहान ने बताया कि शाम चार बजे तक लगभग सभी जगह की आपूर्ति बहाल कर दी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed