{"_id":"64cfd4a4283675f694077c65","slug":"dak-kanwar-left-ganga-ghat-dancing-and-singing-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: डाक कांवड़ नाचते-गाते रवाना हुई गंगा घाट, गंगाजल से करेंगे जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: डाक कांवड़ नाचते-गाते रवाना हुई गंगा घाट, गंगाजल से करेंगे जलाभिषेक
Sun, 06 Aug 2023 10:43 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 06 Aug 2023 10:43 PM IST
सार
रविवार को कांवड़ लाने वालों का जत्था गंगाघाट रवाना हुआ। पंत चौराहे से हजारों की तादाद में दोपहिया वाहन, बड़े वाहनों में डीजे लगा कर डाक कांवड़ियों का जत्था गंगाघाट के लिये रवाना हुआ। इनकी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
बाइकों पर सवार होकर गंगाघाट जाते डाक कांवड़िये
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रविवार को पूरे दिन नगर के पंत चौराहे से गंगाघाट कछला, सौरों से गंगाजल लाने के लिए कांवड़िये नाजते गाते रवाना हुये। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिये कासगंज हाथरस मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है। सोमवार को कांवड़िये भागवान शिव का गंगाजल से जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन
रविवार को कांवड़ लाने वालों का जत्था गंगाघाट रवाना हुआ। पंत चौराहे से हजारों की तादाद में दोपहिया वाहन, बड़े वाहनों में डीजे लगा कर डाक कांवड़ियों का जत्था गंगाघाट के लिये रवाना हुआ। इनकी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
कासगंज-हाथरस मार्ग पर लगातार पुलिस की गाड़ियां गश्त कर रही है। जगह-जगह पुलिस पिकेट लगी हुई है। कांवड़ियों के विश्रामग्रह बनाये गये हैं। कोतवाल आशीषकुमार सिंह ने बताया कि सुरक्षा के कड़े प्रबंधों के मध्य कांवड़ों का निकाला जा रहा है।
विज्ञापन