फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Cylinders were being distributed at night in Sahpau; distribution halted.

Hathras News: सहपऊ में रात में बांटे जा रहे थे सिलिंडर, वितरण रुकवाया

Sat, 18 Apr 2026 02:26 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 18 Apr 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Cylinders were being distributed at night in Sahpau; distribution halted.
सहपऊ में गैस एजेंसी के गोदाम पर लगी भीड़। संवाद - फोटो : Samvad
एलपीजी गैस कंपनियों के कड़े नियमों से एजेंसियों का गणित गड़बड़ा गया है। यही वजह है कि बुकिंग के चार-चार दिन बाद भी उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं मिल पा रहे। सहपऊ में बृहस्पतिवार की रात में सिलिंडर वितरित किए जा रहे थे। कालाबाजारी की सूचना पर तहसीलदार ने पहुंचकर वितरण रुकवाया।
विज्ञापन




शुक्रवार को यहां पुलिस की देखरेख में वितरण हुआ। वहीं कस्बा मेंडू में भी सिलिंडर के लिए गोदाम पर लंबी कतार लगी दिखी। यहां भी हंगामे की स्थिति रही। शहर में भी कुछ एजेंसियों की यही स्थिति है।
विज्ञापन







सहपऊ में एक केवल एक ही गैस एजेंसी है। चार दिन में 350 से 360 सिलिंडर की एक गाड़ी आती है। ऐसे में यहां पिछले डेढ़ महीने से मारामारी मची हुई है। गाड़ी आने की सूचना पर पहले से ही सैकड़ों की संख्या में उपभोक्ता पर्चियां लेकर पहुंच जाते हैं, जो उपभोक्ता रह जाते हैं, वे फिर हंगामा करते हैं। बृहस्पतिवार रात को भी यही हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन




गाड़ी आने पर पीहुरा स्थित गैस गोदाम पर सैकड़ों की संख्या में लोग जमा थे। उपभोक्ताओं ने गैस वितरण करने वाले व्यक्ति पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। उनका आरोप था कि जब भी सिलिंडर वितरित होते हैं, ये लोग अपने ही लोगों को पहले सिलिंडर देते हैं और ये लोग हर बार लाइन में नजर आते हैं।







जांच को पहुंची टीम

आपूर्ति निरीक्षक गौरव माहेश्वरी एवं गैस कंपनी के अधिकारी सहपऊ में जांच के लिए पहुंचे। गौरव माहेश्वरी ने बताया कि शिकायत मिलने पर यह जांच की जा रही है। स्टॉक के अलावा वितरण प्रणाली की जांच की जा रही है। देर शाम तक दोनों अधिकारी जांच करते रहे। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपी जाएगी।








उपभोक्ताओं को थमा रहे सादा पर्ची

गैस उपभोक्ताओं को बुकिंग के बाद एजेंसी से सादा पर्ची काटकर दी जा रही है। एजेंसी संचालक सॉफ्टवेयर से निकलने वाली रसीद नहीं दे रहे हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि एजेंसियों का गणित गड़बड़ा गया है, इसलिए मैनुअल पर्ची काटी जा रही हैं। बाद में सॉफ्टवेयर पर स्टॉक कम किया जाता है। मेंडू स्थित इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम पर सुबह पांच बजे से उपभोक्ताओं का पहुंचना शुरू हो गया था। खाली सिलिंडर लेकर लोग लाइन में नजर आए। यहां सिलिंडर लेने के लिए मारामारी रही। हाथ से लिखी पर्ची पर उपभोक्ताओं ने एतराज भी जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed