फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Cylinder supply halted, trucks unable to leave plant

Hathras News: सिलिंडर की आपूर्ति ठप, प्लांट से नहीं निकल पा रहे ट्रक

Wed, 03 Jan 2024 12:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 03 Jan 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Cylinder supply halted, trucks unable to leave plant
भारत गैस का सलेमपुर बाटलिंग प्लांट। संवाद - फोटो : Samvad
निजी वाहनों के चक्का जाम का असर सलेमपुर स्थित भारत पेट्रोलियम के एलपीजी संयंत्र पर भी पड़ रहा है। अगर जल्द ही निजी वाहनों का चक्का जाम नहीं खुला तो हाथरस सहित आसपास के आठ जिलों में गैस सिलिंडरों की किल्लत खड़ी हो जाएगी। इस प्लांट से हाथरस सहित आठ जिलों के लिए गैस सिलिंडरों की आपूर्ति होती है। वर्तमान में संयंत्र से सिलिंडरों की आपूर्ति पूरी तरह ठप है।
विज्ञापन




चक्का जाम के चलते प्लांट से अनुबंधित ट्रकों को भी निजी वाहन चालक निकलने नहीं दे रहे हैं। इस प्लांट से प्रतिदिन 40 हजार सिलिंडरों की आपूर्ति हाथरस के अलावा आगरा, मथुरा, अलीगढ़, फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी, कासगंज जिलों में होती है। मोटर वाहन अधिनियम में बदलाव के विरोध में रोडवेज सहित निजी वाहनों ने चक्का जाम कर रखा है। इस कारण आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इधर, इस चक्का जाम का असर सलेमपुर स्थित भारत पेट्रोलियम के एलपीजी संयंत्र पर भी पड़ रहा है।
विज्ञापन




इस प्लांट से आठ जिलों के 114 गैस एजेंसी संचालकों को गैस सिलिंडर भेजे जाते हैं। फिलहाल चक्का जाम होने से सोमवार और मंगलवार को गैस सिलेंडरों की आपूर्ति इन जिलों में नहीं हो सकी है। हालांकि अभी गैस एजेंसी संचालक स्टॉक के आधार पर सिलेंडरों की आपूर्ति कर रहे हैं। प्रतिदिन करीब 100 ट्रक इस प्लांट से निकलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




दूसरी ओर से चक्का जाम के लिए गुजरात से गैस से भरे कैप्सूल वाले ट्रक भी प्लांट पर नहीं आ रहे हैं। प्लांट पर वर्तमान में तीन दिन का स्टॉक उपलब्ध है। एक कैप्सूल में करीब 18 टन गैस भरकर आती है। जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुव राज यादव ने बताया कि प्लांट प्रबंधन से वार्ता हुई है। प्लांट के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि प्लांट से अनुबंधित ट्रक आपूर्ति लेकर निकल रहे हैं, लेकिन निजी वाहन चालक उन्हें निकलने नहीं दे रहे हैं। इसके चलते आपूर्ति नहीं हो पा रही है।





- 114 गैस एजेंसियों को प्लांट से होती है सिलिंडरों की आपूर्ति।
- 40 हजार सिलिंडर प्रतिदिन भेजे जाते हैं इन जिलों को।
- 18 टन क्षमता के 30 कैप्सूल वाले ट्रक गुजरात से आते हैं प्रतिदिन।
- 100 ट्रक प्रतिदिन निकलते हैं प्लांट से।





जिले में गैस एजेंसियों की स्थिति
इंडेन -- 9

भारत -- 23

एचपी -- 3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article