{"_id":"6a63ce7b8bf7fd846607a670","slug":"crowds-begin-to-swell-on-trains-for-the-mudia-purnima-fair-hathras-news-c-56-1-hts1003-151823-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: मुड़िया पूर्णिमा मेले के लिए ट्रेनों में बढ़ने लगी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: मुड़िया पूर्णिमा मेले के लिए ट्रेनों में बढ़ने लगी भीड़
Sat, 25 Jul 2026 02:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 25 Jul 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
हाथरस सिटी स्टेशन पर मथुरा गोवर्धन की परिक्रमा को लेकर उमड़ी भीड़। संवाद
- फोटो : Samvad
गोवर्धन के प्रसिद्ध मुड़िया पूर्णिमा मेले में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो चुकी है। हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर मथुरा मार्ग की ओर जाने वाली ट्रेनों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। विशेषकर सुबह और दोपहर के समय गोवर्धन रवाना होने वाली पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रियों को जगह नहीं मिल रही है।
मेले में जाने के लिए रोजाना सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु हाथरस सिटी पहुंच रहे हैं। यहां से सुबह और दोपहर के समय मथुरा की ओर जाने वाली अनारक्षित और पैसेंजर ट्रेनों में श्रद्धालुओं का भारी हुजूम देखने को मिल रहा है। गिरिराज महाराज के जयकारों के साथ भक्त टोलियों में परिक्रमा के लिए रवाना हो रहे हैं।
अचानक बढ़े यात्री दबाव के कारण सामान्य यात्रियों को भी डिब्बों में चढ़ने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। 26 जुलाई से मेले के मुख्य दिनों की शुरुआत होने पर श्रद्धालुओं की संख्या में कई गुना बढ़ोतरी होने का अनुमान है।
विज्ञापन
यात्रियों की संभावित भीड़ को नियंत्रित करने और उन्हें सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से रेलवे द्वारा रात के समय स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। रेलवे प्रशासन जल्द ही दिन में भी एक जोड़ी अतिरिक्त मेला स्पेशल ट्रेन के संचालन की घोषणा कर सकता है। पूर्वाेत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के पीआरओ सफदर हुसैन ने बताया कि स्पेशल ट्रेन के संचालन की घोषणा कर दी गई है। आवश्यकता पड़ी तो और भी स्पेशल ट्रेन चलाई जा सकती है।