फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Crossing the street girls hit by car, injured

सड़क पार कर रही बच्चियों को कार ने मारी टक्कर, घायल

Thu, 07 Mar 2019 12:08 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Thu, 07 Mar 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
Crossing the street girls hit by car, injured
मंस्या में सड़क पर ब्रेकर्स की मांग को लेकर नारेबाजी करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
सादाबाद। मथुरा रोड पर गांव मंस्या के निकट दो सगी मासूम बहनों को सड़क पार करते समय एक स्विफ्ट ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों बहनें घायल हो गईं। दोनों को गंभीर हालत में मौके से आगरा उपचार के लिए ले जाया गया। इधर, घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर ब्रेकर्स बनवाने की मांग को लेकर जमकर हंगामा और नारेबाजी की।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गांव मंस्या निवासी कन्हैयालाल की करीब 10 वर्षीय बेटी दिव्या और आठ वर्षीय बेटी भारती बुधवार को पढ़कर लौट रही थीं। वह घर जाने के लिए सड़क क्रास कर ही रही थीं, कि इसी दौरान सादाबाद की ओर से आई एक स्विफ्ट कार ने दोनों में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं। गुस्साए गांव के लोगों ने स्विफ्ट कार में सवार लोगों को कार सहित पकड़ लिया। इन्हें जमकर खरीखोटी सुनाई और इन्हें पुलिस के  हवाले कर दिया।
विज्ञापन


इधर, ग्रामीणों ने सड़क पर ब्रेकर्स न बनवाए जाने को लेकर हंगामा नारेबाजी की। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजय कुमार ने बताया कि गांव में सड़क पर ब्रेकर्स न होने की वजह से आए दिन घटनाएं घटित हो रही हैं। करीब एक हफ्ते पहले उन्होने एसडीएम को भी लिखित प्रार्थना पत्र देकर सड़क पर ब्रेकर्स बनवाए जाने की मांग की थी, जिससे वाहनों की स्पीड थमे और सड़क हादसे रूक सकें, लेकिन उनके प्रार्थना पत्र पर अभी तक प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया है। उन्होने बताया कि वह फिर से एसडीएम से मिलेंगे और ब्रेकर्स बनवाए जाने की मांग करेंगे, जिससे यह सड़क हादसे रूक सकें। इधर, घटना के बाद मौके पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राठी भी मय पुलिस फोर्स के पहुंच गए। यहां उन्होने लोगों को समझाबुझाकर शांत किया और उनकी ब्रेकर्स की मांग प्रशासन के समक्ष रखने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed